गांव की सेहत की पहरेदारों को मिला सम्मान! मितानिन दिवस पर कोलिहामुड़ा-मूढ़ाली में बहनों का हुआ अभिनंदन, सेवा और समर्पण को किया गया नमन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- दीपक पटेल
घर-घर पहुंचकर गर्भवती माताओं, नवजात शिशुओं और ग्रामीण परिवारों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों में निभा रहीं अहम भूमिका, श्रीफल और साड़ी भेंटकर किया गया सम्मान।
कोरबा ACGN:- गांव की गलियों से लेकर जरूरतमंद परिवारों के घरों तक स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी पहुंचाने वाली मितानिन बहनों के सेवा, समर्पण और मेहनत को सम्मान देने के लिए 23 नवंबर 2026 को मितानिन दिवस उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में कटघोरा विकासखंड की ग्राम पंचायत कोलिहामुड़ा के आश्रित ग्राम मूढ़ाली में भी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मितानिन बहनों के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रीफल और साड़ी भेंटकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य मितानिन कार्यक्रम कटघोरा विकासखंड के ब्लॉक समन्वयक ओमप्रकाश डिक्सेना, मितानिन प्रशिक्षक तीजबाई, ग्राम पंचायत की सरपंच उर्मिला बाई कंवर, प्राथमिक शाला की शिक्षिका नीलमणि इक्का, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राधा कंवर, सहायिका शकुंतला धनुवार, पंच संताबाई, ग्राम पंचायत सचिव सविता कंवर तथा मध्याह्न भोजन समिति की पवारा बाई एवं बंधन भाई यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली मितानिन बहनों गीताबाई, ईश्वरीय, शशिलता, कुमारीबाई और गायत्री बाई का श्रीफल एवं साड़ी भेंटकर सम्मान किया गया। उपस्थित अतिथियों ने उनके सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को आम लोगों तक पहुंचाने में मितानिन बहनों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।
मितानिन बहनें घर-घर जाकर गर्भवती माताओं और शिशुओं के स्वास्थ्य की देखभाल, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, पोषण, स्वच्छता, परिवार नियोजन और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता फैलाने का काम करती हैं। विशेषकर ग्रामीण और दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों को स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी देने तथा शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने में उनकी सक्रिय भूमिका रहती है।

बताया गया कि वर्ष 2002 से मितानिन बहनें केंद्र और राज्य सरकार के स्वास्थ्य कार्यक्रमों के तहत गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर काम कर रही हैं। सीमित प्रोत्साहन राशि के बावजूद उनका सेवा भाव, मेहनत और समर्पण ग्रामीण समाज के लिए प्रेरणादायक है। मितानिन दिवस उनके इसी योगदान के प्रति सम्मान, आभार और प्रोत्साहन व्यक्त करने का अवसर है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों ने सभी मितानिन बहनों को मितानिन दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके पश्चात पान-प्रसाद का वितरण किया गया।
गांव के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी में चुपचाप अपनी अहम भूमिका निभाने वाली इन मितानिन बहनों का सम्मान केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि उन सेवाओं के प्रति समाज का आभार है, जो वे वर्षों से ग्रामीण परिवारों के बीच रहकर लगातार निभा रही हैं।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र की महत्वपूर्ण खबरें, जनसमस्याएं और जनहित से जुड़े मुद्दे हमें भेजें। संपर्क: 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा
















































