नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 15 दिन का आश्वासन भी बेअसर! अब 7 दिन का अल्टीमेटम, फिर कलेक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

15 दिन का आश्वासन भी बेअसर! अब 7 दिन का अल्टीमेटम, फिर कलेक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

संवाददाता :- संतोष यादव सूरजपुर

महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़े मामले में कार्रवाई नहीं होने से नाराज शिकायतकर्ता ने कलेक्टर को सौंपा अंतिम चेतावनी पत्र, समयसीमा में जांच और कार्रवाई नहीं होने पर फिर धरने पर बैठने का ऐलान।

सूरजपुर ACGN:- शिकायत, आश्वासन और इंतजार के बाद भी जब कार्रवाई नजर नहीं आई तो शिकायतकर्ता का सब्र जवाब देने लगा है। महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़े मामले में प्रशासन की ओर से मिले 15 दिन के आश्वासन के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए शिकायतकर्ता ने अब जिला प्रशासन को अंतिम चेतावनी दे दी है।

शिकायतकर्ता ने कलेक्टर को अंतिम चेतावनी पत्र सौंपते हुए मामले की जांच और कार्रवाई के लिए अब 7 दिन की समयसीमा निर्धारित की है। उनका कहना है कि पहले 15 दिनों तक इंतजार किया गया, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के कारण अब प्रशासन को एक सप्ताह का अंतिम अवसर दिया जा रहा है।

चेतावनी के मुताबिक, यदि आगामी 7 दिनों के भीतर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो शिकायतकर्ता फिर से कलेक्ट्रेट के बाहर अनिश्चितकालीन धरना एवं विरोध प्रदर्शन शुरू करेगा।

अब सवाल यह है कि क्या जिला प्रशासन इस सात दिन की समयसीमा के भीतर मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच और कार्रवाई करेगा, या फिर एक बार फिर आश्वासन के बाद आंदोलन की स्थिति निर्मित होगी? फिलहाल इस मामले में प्रशासन के अगले कदम पर नजरें टिकी हुई हैं।

प्रदीप मिश्रा

निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

अपने क्षेत्र की महत्वपूर्ण खबरें, जनसमस्याएं और जनहित से जुड़े मुद्दे हमें भेजें।
संपर्क: 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now