धरमजयगढ़ में चोरों के हौसले बुलंद! सोते रहे लोग, सिरहाने से मोबाइल और घर से 50 लीटर डीजल सहित हजारों का माल पार, पीछे छोड़ गए चप्पल और लोहे की रॉड!
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी रायगढ़
ग्राम शाहपुर में दिलीप मिश्रा के घर चोरी की वारदात, मोबाइल, नगदी, डीजल और कीमती जूते-चप्पल ले उड़े अज्ञात चोर। घटनास्थल पर संदिग्ध चप्पल और लोहे की रॉड छोड़ना बना चर्चा का विषय, लगातार चोरी से ग्रामीणों में दहशत।
रायगढ़, धरमजयगढ़ ACGN:- क्षेत्र में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद होते नजर आ रहे हैं कि अब घर के बाहर सो रहे व्यक्ति के सिरहाने से भी मोबाइल सुरक्षित नहीं है। धरमजयगढ़ क्षेत्र के ग्राम शाहपुर में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर मोबाइल फोन, डीजल, नगदी और कीमती जूते-चप्पल सहित हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। हैरानी की बात यह है कि चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घटनास्थल पर अपनी चप्पल और लोहे की रॉड छोड़ गए। लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम शाहपुर निवासी दिलीप मिश्रा के घर में चोरी की यह घटना 14 नवंबर 2026 की दरमियानी रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है। उस दौरान उनके बड़े भाई अशोक मिश्रा घर के बाहर सो रहे थे। इसी बीच अज्ञात चोरों ने उनके सिरहाने रखा Redmi Note 12 5G मोबाइल फोन चोरी कर लिया। चोर यहीं नहीं रुके, बल्कि घर से करीब 50 लीटर डीजल, 1,900 रुपये नगद, लगभग 4,000 रुपये कीमत के Nike कंपनी के नए जूते और Adda कंपनी की चप्पल भी पार कर दी।

चोरी करने आए थे चोर, लेकिन पीछे छोड़ गए सुराग!
इस घटना में सबसे दिलचस्प पहलू यह सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने के दौरान आरोपी घटनास्थल पर अपनी एक जोड़ी चप्पल और लोहे की एक रॉड छोड़ गए। शिकायतकर्ता के अनुसार यह लोहे का औजार (सलाह/रिंच) पुलिस जांच में महत्वपूर्ण सुराग साबित हो सकता है। अब देखना होगा कि पुलिस इन वस्तुओं के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने में कितनी सफल होती है।
एक साल में दो से तीन चोरी की घटनाएं, आखिर कब थमेगा सिलसिला?

शिकायतकर्ता का कहना है कि ग्राम शाहपुर पहले शांतिप्रिय गांव के रूप में जाना जाता था, लेकिन पिछले एक वर्ष के भीतर दो से तीन बार चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लगातार हो रही इन वारदातों से ग्रामीणों में भय और असुरक्षा का माहौल बनता जा रहा है। लोगों के मन में अब यह सवाल उठने लगा है कि जब गांवों में भी घर और घर के बाहर सो रहे लोग सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिक अपनी संपत्ति की सुरक्षा कैसे करें?
प्रार्थी दिलीप मिश्रा ने थाना धरमजयगढ़ में लिखित शिकायत देकर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने, चोरी गए सामान की बरामदगी और आरोपियों की जल्द पतासाजी करने की मांग की है। उन्होंने विशेष रूप से चोरी हुए मोबाइल के IMEI नंबर के माध्यम से उसकी लोकेशन ट्रेस कर बरामदगी कराने का आग्रह किया है। साथ ही क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी पुलिस कार्रवाई की मांग की है।

अब पुलिस की गश्त और कार्रवाई पर टिकी ग्रामीणों की निगाहें!
ग्राम शाहपुर में लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाएं पुलिस की रात्रि गश्त और ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर रही हैं। आखिर आधी रात को घर के बाहर सो रहे व्यक्ति के सिरहाने से मोबाइल चोरी करने वाले कौन हैं? क्या चोर पहले से घरों की रेकी कर रहे हैं? क्या क्षेत्र में सक्रिय चोर गिरोह की पहचान हो पाई है? इन सवालों का जवाब पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा।
फिलहाल शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि घटनास्थल पर छोड़ी गई चप्पल और लोहे की रॉड सहित अन्य सुरागों की मदद से आरोपियों तक जल्द पहुंचा जाएगा और चोरी गए सामान की बरामदगी होगी। अब देखना यह है कि धरमजयगढ़ पुलिस इस मामले में कितनी तत्परता दिखाती है और शाहपुर सहित आसपास के गांवों को चोरों के आतंक से कब राहत मिलती है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
जनहित से जुड़ी खबरें, जनसमस्याएं एवं क्षेत्र की महत्वपूर्ण जानकारियां हम तक पहुंचाएं। आपकी आवाज को प्रमुखता से उठाना ही हमारा उद्देश्य है।
संपर्क : 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा
















































