नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बिरसा मुंडा के नाम पर गौरव दिवस, लेकिन उन्हीं का चौक बदहाल!, प्रतिमा का इंतजार, सफाई भी नदारद, आदिवासी समाज ने उठाए सवाल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बिरसा मुंडा के नाम पर गौरव दिवस, लेकिन उन्हीं का चौक बदहाल!, प्रतिमा का इंतजार, सफाई भी नदारद, आदिवासी समाज ने उठाए सवाल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


धरमजयगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी धरमजयगढ़

15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के भव्य आयोजन की तैयारियां, लेकिन भगवान बिरसा मुंडा चौक पर आज तक प्रतिमा स्थापित नहीं होने और साफ-सफाई का अभाव बने सवाल; आयोजन से पहले आदिवासी समाज ने जताई चिंता।

रायगढ़ ACGN:- जिस महापुरुष की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में पूरे देश में मनाने की तैयारी है, उन्हीं भगवान बिरसा मुंडा के सम्मान में धरमजयगढ़ में बने चौक की सुध लेने वाला आखिर कौन है? 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के भव्य आयोजन की तैयारियां चल रही हैं। बड़े-बड़े जनप्रतिनिधियों के आगमन की तैयारियां की जा रही हैं, लेकिन दूसरी ओर भगवान बिरसा मुंडा चौक पर न तो आज तक उनकी प्रतिमा स्थापित हो पाई है और न ही साफ-सफाई को लेकर कोई विशेष पहल दिखाई दे रही है। ऐसे में आयोजन की भव्यता और महापुरुष के सम्मान से जुड़े सवाल उठने लगे हैं।


धरमजयगढ़ में आदिवासी समाज की ओर से इस मुद्दे को उठाते हुए स्पष्ट किया गया है कि जनजातीय गौरव दिवस मनाने का विरोध नहीं है, बल्कि चिंता भगवान बिरसा मुंडा के वास्तविक सम्मान और स्थानीय व्यवस्था को लेकर है। 15 नवंबर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती है और इसी अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाता है, लेकिन धरमजयगढ़ में उनके नाम से बनाया गया चौक आज भी उनकी प्रतिमा की प्रतीक्षा कर रहा है।


आदिवासी समाज का कहना है कि धरमजयगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर चौक तो बना दिया गया, लेकिन आज तक वहां उनकी प्रतिमा स्थापित नहीं की गई। इतना ही नहीं, चौक की नियमित साफ-सफाई पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। आगामी 15 नवंबर के कार्यक्रम को लेकर तैयारियों के बीच भी चौक की स्थिति में सुधार नहीं दिखाई देना कई सवाल खड़े कर रहा है।
चर्चा है कि 15 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित कई मंत्री और जनप्रतिनिधि शामिल होने जा रहे हैं। ऐसे महत्वपूर्ण आयोजन के बीच भगवान बिरसा मुंडा के नाम से बने चौक की बदहाल स्थिति और प्रतिमा का अब तक स्थापित नहीं होना व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। जिस महापुरुष के संघर्ष, बलिदान और आदिवासी समाज के अधिकारों की लड़ाई को याद करने के लिए आयोजन किया जा रहा है, उनकी स्मृति से जुड़े स्थल की देखरेख और सम्मान भी उतना ही जरूरी है।


भव्य आयोजन से पहले उठे सवाल, क्या बिरसा मुंडा चौक को भी मिलेगा सम्मान?
आदिवासी समाज का कहना है कि जनजातीय गौरव दिवस केवल मंचीय कार्यक्रम, भाषण और समारोह तक सीमित नहीं रहना चाहिए। भगवान बिरसा मुंडा के विचारों, संघर्षों और आदिवासी अस्मिता के सम्मान को धरातल पर भी दिखाई देना चाहिए। धरमजयगढ़ में उनके नाम से बने चौक पर प्रतिमा स्थापना और साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करना इसी सम्मान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।


अब सवाल संबंधित नगर निकाय और प्रशासनिक जिम्मेदारों से है कि 15 नवंबर के आयोजन से पहले भगवान बिरसा मुंडा चौक की साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण की व्यवस्था होगी या फिर यह चौक इसी तरह उपेक्षित रहेगा? क्या भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित करने की दिशा में भी कोई ठोस पहल की जाएगी? जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर इन सवालों का जवाब मिलना जरूरी है, क्योंकि महापुरुषों का सम्मान केवल जयंती मनाने से नहीं, बल्कि उनकी स्मृतियों और विरासत को सहेजने से भी होता है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र की महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या और जनहित से जुड़े मुद्दों को हम तक पहुंचाएं। संपर्क करें : 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now