नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सपनों को मिलेगी वर्दी की राह!, सैनिक स्कूल में दाखिले का मौका, 2 दिसंबर है आखिरी तारीख – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सपनों को मिलेगी वर्दी की राह!, सैनिक स्कूल में दाखिले का मौका, 2 दिसंबर है आखिरी तारीख

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

संवाददाता – अनादि पांडेय रायपुर

सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा छठवीं और नौवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 31 जनवरी 2027 को होगी अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा; विलंब शुल्क के साथ 6 दिसंबर तक आवेदन का अवसर।

रायपुर ACGN:- सेना की वर्दी पहनकर देशसेवा का सपना देखने वाले विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है। छत्तीसगढ़ के सैनिक स्कूल अंबिकापुर सहित देशभर के सैनिक स्कूलों और नवीन सैनिक स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छठवीं एवं नौवीं में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE-2027) के माध्यम से विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी 2 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सैनिक स्कूल अंबिकापुर के प्राचार्य द्वारा जारी सूचना के अनुसार, रक्षा मंत्रालय के अधीन संचालित सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 3 नवंबर 2026 से प्रारंभ हो चुकी है। आवेदन के साथ परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 2 दिसंबर 2026 को रात्रि 11:50 बजे तक निर्धारित की गई है। निर्धारित समय तक आवेदन नहीं कर पाने वाले अभ्यर्थियों को भी एक अतिरिक्त अवसर दिया गया है। ऐसे विद्यार्थी 500 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ 3 दिसंबर से 6 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।
आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर सुधार के लिए 7 से 9 दिसंबर 2026 तक का समय निर्धारित किया गया है। ऐसे में अभिभावकों को सलाह है कि आवेदन करते समय विद्यार्थी की व्यक्तिगत जानकारी और आवश्यक दस्तावेजों को सावधानीपूर्वक जांच लें, ताकि अंतिम समय में परेशानी न हो।
               31 जनवरी को होगी प्रवेश परीक्षा
एनटीए द्वारा अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र के शहर की जानकारी 11 जनवरी 2027 को जारी होगी, जबकि अभ्यर्थी 25 जनवरी 2027 से आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
प्रवेश परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी और पेन-पेपर मोड में ओएमआर शीट के माध्यम से आयोजित की जाएगी। कक्षा छठवीं के लिए परीक्षा की अवधि 150 मिनट यानी 2 घंटे 30 मिनट निर्धारित है। यह परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। वहीं कक्षा नौवीं के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा की अवधि 180 मिनट होगी और परीक्षा अंग्रेजी माध्यम में आयोजित की जाएगी।
      आवेदन से पहले पात्रता और दिशा-निर्देश जरूर पढ़ें
इच्छुक विद्यार्थी एवं अभिभावक एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/sainik-school-society/ अथवा https://nta.ac.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश के लिए आयु सीमा, पात्रता, आरक्षण, परीक्षा पाठ्यक्रम, शुल्क और अन्य जरूरी शर्तों की विस्तृत जानकारी सूचना पुस्तिका में उपलब्ध है।
परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या समस्या के समाधान के लिए एनटीए हेल्पडेस्क के दूरभाष नंबर 011-40759000 और 011-69227700 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा aissee@nta.ac.in पर ई-मेल भेजकर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
                अभिभावकों के लिए जरूरी संदेश
बच्चों के भविष्य को बेहतर दिशा देने वाले इस अवसर को केवल एक प्रवेश परीक्षा न समझें, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और देशसेवा की भावना विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानें। इच्छुक अभिभावक अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और परीक्षा की तैयारी समय रहते शुरू कराएं।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने आसपास की महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या और जनहित से जुड़े मुद्दों को हम तक पहुंचाएं। संपर्क करें : 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now