नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , लोकतंत्र से राष्ट्रीय सुरक्षा तक – युवाओं के सवालों पर खुलकर हुई चर्चा! – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

लोकतंत्र से राष्ट्रीय सुरक्षा तक – युवाओं के सवालों पर खुलकर हुई चर्चा!

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संतोष यादव सूरजपुर

राष्ट्रीय सेवा योजना के युवा संवाद में लोकतंत्र, राजनीतिक भागीदारी, विदेशी हस्तक्षेप, एसआईआर और नए कानूनों पर हुआ मंथन, विद्यार्थियों ने भी बेबाकी से पूछे सवाल।

सूरजपुर ACGN:- युवाओं को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि देश, समाज और लोकतांत्रिक व्यवस्था की समझ भी होनी चाहिए। इसी उद्देश्य से राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में रामानुजनगर के महाविद्यालय एवं शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें लोकतंत्र, युवाओं की राजनीतिक एवं सामाजिक भागीदारी, राष्ट्रीय सुरक्षा, भारत के आंतरिक मामलों में विदेशी हस्तक्षेप, एसआईआर, सरकारी योजनाओं और नए कानूनों जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन सिंह, पूर्व जनपद सदस्य एवं उपसरपंच जयप्रकाश उपाध्याय, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष संजीव गुप्ता, युवा मोर्चा जिला मंत्री एवं कार्यक्रम प्रभारी सहिम अंसारी सहित योजित राजवाड़े, लवकेश दुबे, गणेश्वर सिंह और लहरी यादव ने अपने विचार रखे।


युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने राष्ट्रीय संप्रभुता, आंतरिक सुरक्षा और देश के आंतरिक मामलों में विदेशी हस्तक्षेप जैसे विषयों पर विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने युवाओं को अंतरराष्ट्रीय घटनाओं और सोशल मीडिया पर प्रसारित सूचनाओं को तथ्यों के आधार पर समझने की सलाह दी।


पूर्व जनपद सदस्य जयप्रकाश उपाध्याय ने कहा कि लोकतंत्र केवल वोट डालने तक सीमित नहीं है। समाज और देश के विकास में युवाओं की सक्रिय भागीदारी भी जरूरी है। वहीं सहिम अंसारी ने लोकतंत्र और भीड़तंत्र के बीच अंतर समझाते हुए संवैधानिक व्यवस्था, नियमों और विचारों की स्वतंत्रता का महत्व बताया। अन्य वक्ताओं ने भी सरकारी योजनाओं, एसआईआर प्रक्रिया और नए कानूनों की जानकारी दी।


कार्यक्रम में विद्यार्थियों के सवाल-जवाब का सत्र खास आकर्षण रहा। छात्र-छात्राओं ने लोकतंत्र, राष्ट्रीय सुरक्षा, सरकारी योजनाओं और नए कानूनों से जुड़े सवाल पूछे, जिनका वक्ताओं ने जवाब दिया। इससे युवाओं को अपनी जिज्ञासाएं रखने और समसामयिक विषयों को समझने का अवसर मिला।
इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य रामकुमार साहू, राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी कन्हैयालाल, कार्यक्रम सहप्रभारी श्याम सिंह मरावी, सुनील गुप्ता, नितिन सिन्हा सहित शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
युवा संवाद का संदेश यही रहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए जागरूक युवा जरूरी हैं। युवाओं को किसी भी विषय पर बिना जानकारी और तथ्यों की पड़ताल किए राय बनाने के बजाय सवाल पूछने, समझने और तार्किक सोच विकसित करने की जरूरत है। ऐसे आयोजन तभी सार्थक होंगे, जब विद्यार्थियों में जागरूक नागरिक बनने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की सोच विकसित होगी।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
अपने क्षेत्र की घटनाओं, जनसमस्याओं और भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ (ACGN) से जुड़ें। छत्तीसगढ़ के सभी ब्लॉक, जिला एवं पंचायत स्तर पर प्रतिनिधियों की नियुक्ति की जा रही है। इच्छुक युवक एवं युवतियां, जो निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के माध्यम से अपने क्षेत्र की आवाज बनना चाहते हैं, वे दिए गए संपर्क नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
संपर्क सूत्र : 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now