नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हड़ताल नहीं टूटी तो प्रशासन ने उठाया कदम, 12 पटवारियों पर गिरी निलंबन की गाज! – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

हड़ताल नहीं टूटी तो प्रशासन ने उठाया कदम, 12 पटवारियों पर गिरी निलंबन की गाज!

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संतोष यादव सूरजपुर

लंबे समय से जारी पटवारियों की हड़ताल के बीच जिला प्रशासन की कार्रवाई, काम पर लौटने के निर्देश के बावजूद डटे रहने पर 12 पटवारी निलंबित। राजस्व कार्य प्रभावित होने से आम जनता की बढ़ी परेशानी।

सूरजपुर ACGN:- जिले में लंबे समय से जारी राजस्व पटवारियों की हड़ताल के बीच जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए 12 पटवारियों को निलंबित कर दिया है। प्रशासन की ओर से पहले ही हड़ताली पटवारियों को काम पर लौटने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन हड़ताल जारी रहने के बाद यह कार्रवाई की गई।
प्रशासन का कहना है कि शासकीय कार्यों में बाधा आने पर नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। दूसरी ओर पटवारियों की हड़ताल का सीधा असर आम लोगों के जरूरी कामकाज पर पड़ रहा है। जमीन के नामांतरण, सीमांकन, जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र जैसे राजस्व से जुड़े कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसके चलते ग्रामीणों और आम नागरिकों को अपने जरूरी दस्तावेज बनवाने तथा जमीन संबंधी काम कराने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अब इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि हड़ताल और प्रशासनिक कार्रवाई के बीच आम जनता की समस्याओं का समाधान कब होगा? सरकारी कर्मचारियों की मांगों और प्रशासनिक व्यवस्था के बीच आम नागरिक क्यों परेशान हो? जरूरत है कि प्रशासन और पटवारी संगठन के बीच बातचीत से समाधान निकले, ताकि राजस्व कार्य दोबारा सुचारु रूप से शुरू हो सकें और जनता को राहत मिले।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
अपने क्षेत्र की घटनाओं, जनसमस्याओं और भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ (ACGN) से जुड़ें। छत्तीसगढ़ के सभी ब्लॉक, जिला एवं पंचायत स्तर पर प्रतिनिधियों की नियुक्ति की जा रही है। इच्छुक युवक एवं युवतियां, जो निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के माध्यम से अपने क्षेत्र की आवाज बनना चाहते हैं, वे दिए गए संपर्क नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
संपर्क सूत्र : 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now