कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत को गुण्डाधूर सम्मान, टोमन कुमार को महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान से होंगे सम्मानित
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
राज्य अलंकरण समारोह में खेल क्षेत्र की प्रतिभाओं का सम्मान, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल की मौजूदगी में हुई सम्मान की घोषणा
रायपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले राज्य अलंकरण समारोह के लिए खेल, कृषि, चिकित्सा, मत्स्य पालन, संस्कृत भाषा, आदिवासी सेवा, श्रम और अपराध अनुसंधान सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं और संस्थाओं के नामों की घोषणा की गई है। घोषित सूची के अनुसार इन सभी को उनके संबंधित क्षेत्रों में योगदान के लिए राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा।
खेल के क्षेत्र में कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत को गुण्डाधूर सम्मान से सम्मानित किया जाएगा, जबकि बालोद के टोमन कुमार को महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान प्रदान किया जाएगा।
कृषि के क्षेत्र में कबीरधाम के पुन्नी दास भट्ट को डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार दिया जाएगा। चिकित्सा के क्षेत्र में धमतरी के डॉ. दिनेश कुमार नाग को धन्वन्तरि सम्मान तथा मत्स्य पालन के क्षेत्र में बालोद के प्रदीप कुमार सोनी को मत्स्य विकास पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
संस्कृत भाषा के क्षेत्र में रायपुर के डॉ. बहुरन सिंह पटेल को राजेश्री महंत वैष्णवदास जी महाराज सम्मान प्रदान किया जाएगा। आदिवासी सेवा के लिए नवा रायपुर के सत्य साई संजीवनी अस्पताल और सी. श्रीनिवास को डॉ. भंवरसिंह पोर्ते सम्मान से नवाजा जाएगा।
श्रम क्षेत्र में बलौदाबाजार जिले के अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, यूनिट कुकुरडीह के अंतरयामी सामल को स्व. रामानुज प्रताप सिंहदेव स्मृति श्रम यशस्वी पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं अपराध अनुसंधान के क्षेत्र में रायपुर के उप पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार ध्रुव को पंडित लखनलाल मिश्र सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मिलेगा प्रोत्साहन
राज्य अलंकरण के लिए घोषित नामों में समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को स्थान दिया गया है। इन सम्मानों के माध्यम से उनके कार्यों को राज्य स्तर पर पहचान मिलेगी और अन्य लोगों को भी अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर योगदान देने की प्रेरणा मिलेगी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
अपने क्षेत्र की आवाज बनने के लिए जुड़े हमारे साथ। छत्तीसगढ़ के सभी जिले, तहसील एवं ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































