नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शहर की सुंदरता के लिए अफसर मैदान में, तालाब से लेकर खेल मैदान तक व्यवस्थाओं की पड़ताल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

शहर की सुंदरता के लिए अफसर मैदान में, तालाब से लेकर खेल मैदान तक व्यवस्थाओं की पड़ताल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू

कलेक्टर रेना जमील और वनमंडलाधिकारी विपुल अग्रवाल ने किया विभिन्न स्थलों का निरीक्षण, साफ-सफाई, अतिक्रमण हटाने और नागरिक सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश।

सूरजपुर ACGN:- शहर के सौंदर्यीकरण, सार्वजनिक स्थलों के बेहतर रखरखाव और नागरिक सुविधाओं के विस्तार को लेकर कलेक्टर रेना जमील एवं वनमंडलाधिकारी विपुल अग्रवाल ने नगर पालिका सूरजपुर क्षेत्र के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मौजूदा व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारी शिव वन वाटिका पहुंचे और वहां उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। वाटिका को और आकर्षक बनाने के लिए ट्री हाउस, बच्चों के लिए प्ले एरिया विकसित करने तथा स्व-सहायता समूह के माध्यम से कैंटीन संचालन की संभावनाओं पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने आवश्यक सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।


इसके बाद शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय के खेल मैदान परिसर का निरीक्षण किया गया। यहां खिलाड़ियों ने अपनी समस्याएं और आवश्यक सुविधाओं की मांग कलेक्टर के सामने रखी। खिलाड़ियों की बात सुनते हुए कलेक्टर रेना जमील ने शौचालय, चेंजिंग रूम और वॉशरूम जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास करने की बात कही।


गढ़कलेवा और कृष्ण कुंज की व्यवस्थाओं पर भी ध्यान
कलेक्टर ने गढ़कलेवा के संचालन की जानकारी लेते हुए इसे बेहतर और व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। वहीं कृष्ण कुंज के रखरखाव, साफ-सफाई और संरक्षण को लेकर भी आवश्यक चर्चा की गई।
इसके बाद अधिकारियों ने दुलही तालाब का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने तालाब परिसर में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने और अतिक्रमण हटाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने सार्वजनिक स्थलों के संरक्षण, स्वच्छता और सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान देने को कहा।


कलेक्टर रेना जमील ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर के सार्वजनिक स्थलों का बेहतर रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिल सके।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ विजेंद्र सिंह पाटले, अपर कलेक्टर नयनतारा सिंह तोमर, नगरपालिका उपाध्यक्ष शैलेश अग्रवाल, अन्य जनप्रतिनिधि और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
अपने क्षेत्र की आवाज बनने के लिए जुड़े हमारे साथ। छत्तीसगढ़ के सभी जिले, तहसील एवं ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now