नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , त्योहारों से पहले सुबह 5 बजे पुलिस की बड़ी दबिश, तीन जोन में एक साथ छापेमारी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

त्योहारों से पहले सुबह 5 बजे पुलिस की बड़ी दबिश, तीन जोन में एक साथ छापेमारी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

बीएसयूपी कॉलोनियों में संदिग्धों और किरायेदारों का सत्यापन, आबकारी एक्ट के 3 मामले दर्ज, 11 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई और एक गिरफ्तारी वारंट तामील।

रायपुर ACGN:- आगामी त्योहारों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने शहर में व्यापक छापेमारी और सघन चेकिंग अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में 1 नवंबर 2026 को तड़के सुबह 5 बजे उत्तर, मध्य और पश्चिम जोन में पुलिस टीमों ने एक साथ दबिश देकर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच और किरायेदारों का सत्यापन किया।
पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम कांबले के मार्गदर्शन में चलाए गए इस अभियान का नेतृत्व संबंधित जोन के पुलिस उपायुक्तों ने किया।


बीएसयूपी कॉलोनियों में एक साथ पहुंची पुलिस टीमें
अभियान के तहत उत्तर जोन में थाना उरला और खम्हारडीह क्षेत्र की बीएसयूपी कॉलोनियों में दबिश दी गई। मध्य जोन में थाना कोतवाली क्षेत्र के नेहरू नगर और थाना गोलबाजार क्षेत्र की बीएसयूपी कॉलोनी में जांच की गई। वहीं पश्चिम जोन में थाना डीडी नगर क्षेत्र के सरोना स्थित डिपरापारा बीएसयूपी कॉलोनी में पुलिस टीमों ने सघन चेकिंग अभियान चलाया।
इस दौरान कॉलोनियों में रहने वाले लोगों की जानकारी जुटाई गई और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई। दूसरे राज्यों और जिलों से आकर रहने वाले व्यक्तियों के विवरण की जांच की गई। साथ ही किरायेदारों की जानकारी लेकर उनके पुलिस सत्यापन की स्थिति भी देखी गई।


पुराने अपराधियों को दी गई समझाइश
पुलिस टीमों ने पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे और निगरानी में रखे गए व्यक्तियों की गतिविधियों की भी जांच की। ऐसे लोगों को अपराध से दूर रहने और कानून का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई। पुलिस ने यह भी निर्देश दिया कि किसी मामले की जांच या पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर तत्काल उपस्थित होकर सहयोग करें।


तीन आबकारी मामले दर्ज, 11 लोगों पर कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, अभियान के दौरान थाना उरला क्षेत्र में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत दो प्रकरण दर्ज किए गए। वहीं थाना डीडी नगर क्षेत्र के सरोना स्थित डिपरापारा बीएसयूपी कॉलोनी में एक प्रकरण दर्ज हुआ। इस तरह कुल तीन आबकारी प्रकरण दर्ज किए गए।
इसके अलावा 11 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई तथा एक गिरफ्तारी वारंट भी तामील किया गया।
रायपुर कमिश्नरेट पुलिस के अनुसार, त्योहारों के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। अब देखना होगा कि लगातार चलने वाली इस चेकिंग और सत्यापन कार्रवाई से संदिग्ध गतिविधियों पर कितनी प्रभावी रोक लग पाती है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
अपने क्षेत्र की आवाज बनने के लिए जुड़े हमारे साथ। छत्तीसगढ़ के सभी जिले, तहसील एवं ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now