नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रोबोट और डिजिटल तकनीक का आकर्षण, राज्योत्सव में जनसंपर्क प्रदर्शनी बनी चर्चा का केंद्र – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

रोबोट और डिजिटल तकनीक का आकर्षण, राज्योत्सव में जनसंपर्क प्रदर्शनी बनी चर्चा का केंद्र

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- रायपुर

‘विकसित छत्तीसगढ़, सशक्त नारी और युवा उड़ान’ की थीम पर सजी प्रदर्शनी में योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी, पुस्तिकाओं का हो रहा निःशुल्क वितरण।

रायपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नवा रायपुर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वाणिज्य एवं व्यापार परिसर में आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव का शुभारंभ हो गया है। 1 से 3 नवंबर तक चलने वाले इस आयोजन में जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। आधुनिक तकनीक, रोबोट और डिजिटल माध्यमों के जरिए प्रदेश की विकास यात्रा और शासन की विभिन्न योजनाओं को प्रदर्शित किया जा रहा है।


रोबोट से संवाद, डिजिटल कियोस्क से योजनाओं की जानकारी
जनसंपर्क विभाग के स्टॉल पर स्थापित रोबोट को देखने और उसके साथ संवाद करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। वहीं डिजिटल कियोस्क के माध्यम से नागरिकों को शासन की योजनाओं, उनके उद्देश्यों और हितग्राहियों को मिलने वाले लाभों की जानकारी सरल तरीके से दी जा रही है।


निःशुल्क पुस्तिकाओं से मिल रही योजनाओं की जानकारी
प्रदर्शनी में आने वाले लोगों को शासन की विकासपरक पहलों और जनकल्याणकारी योजनाओं से परिचित कराने के लिए पुस्तिकाएं, पत्रिकाएं और प्रचार-प्रसार सामग्री निःशुल्क वितरित की जा रही हैं। इससे आगंतुकों को प्रदेश में संचालित योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी एक ही स्थान पर मिल रही है।


तकनीक के जरिए जनता तक पहुंचाने का प्रयास
‘विकसित छत्तीसगढ़, सशक्त नारी और युवा उड़ान’ की थीम पर आधारित यह प्रदर्शनी सूचना, तकनीक और जनसंवाद का माध्यम बनी हुई है। आधुनिक प्रस्तुतियों के जरिए शासन की नीतियों और उपलब्धियों को आम नागरिकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। राज्योत्सव में रोबोट और डिजिटल तकनीक के इस अनूठे मेल को देखने के लिए लगातार लोग पहुंच रहे हैं।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
अपने क्षेत्र की आवाज बनने के लिए जुड़े हमारे साथ। छत्तीसगढ़ के सभी जिले, तहसील एवं ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now