नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दिल्ली में जयसिंह अग्रवाल की दिग्गज कांग्रेस नेताओं से मुलाकात, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

दिल्ली में जयसिंह अग्रवाल की दिग्गज कांग्रेस नेताओं से मुलाकात, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा/नई दिल्ली

By ACGN – 7647981711, 9303948009

सचिन पायलट और छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत से की सौजन्य भेंट, ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान की गतिविधियों पर भी हुआ विचार-विमर्श।


कोरबा ACGN:- ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महाअभियान की महारैली में शामिल होने दिल्ली पहुंचे छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा के अध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर सहित प्रदेश और जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता भी दिल्ली में मौजूद हैं।


जयसिंह अग्रवाल ने नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के पुराने कार्यालय में AICC महासचिव एवं पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट से सौजन्य भेंट की। सचिन पायलट पूर्व में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक विषयों और मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा हुई।


इसके बाद अग्रवाल ने झारखंड से लोकसभा सांसद एवं वर्तमान में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सुखदेव भगत से उनके फिरोजशाह रोड स्थित निवास पर मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ कांग्रेस से जुड़े संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्यक्रमों और पार्टी की गतिविधियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।


इन मुलाकातों के दौरान छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन और अरुण वोरा भी जयसिंह अग्रवाल के साथ उपस्थित रहे।


बैठक और चर्चा में दिल्ली में आयोजित ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली में छत्तीसगढ़ के प्रदेश एवं जिला कांग्रेसजनों की भागीदारी तथा अभियान से जुड़ी संगठनात्मक गतिविधियों पर भी बातचीत हुई।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।                    7647981711, 9303948009।
अपने क्षेत्र की आवाज बनने के लिए जुड़े हमारे साथ। छत्तीसगढ़ के सभी जिले, तहसील एवं ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now