सीएसईबी के निर्माणाधीन प्लांट में एक लाख की चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का सामान बरामद
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़।
By ACGN – 7647981711, 9303948009
29-30 अक्टूबर की दरमियानी रात कंपनी के स्टोर को बनाया था निशाना, वेल्डिंग मशीन से लेकर केबल और कई कीमती उपकरण किए थे पार।
कोरबा ACGN:- जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत सीएसईबी के 1320 मेगावाट क्षमता वाले निर्माणाधीन नए प्लांट परिसर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। निर्माण कार्य में लगी कोलकाता की कंपनी मैसर्स अनिल कुमार सिंघानिया के स्टोर से करीब एक लाख रुपये कीमत के उपकरण चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया सामान भी बरामद कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 29 एवं 30 अक्टूबर की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने सीएसईबी प्लांट परिसर के भीतर BHEL ऑफिस के समीप स्थित कंपनी के स्टोर को निशाना बनाया था। मैसर्स अनिल कुमार सिंघानिया कंपनी द्वारा सीएसईबी के निर्माणाधीन प्लांट में सिविल निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसी कार्य के लिए परिसर के भीतर कंपनी का स्टोर बनाया गया है, जहां निर्माण कार्य में उपयोग होने वाले उपकरण और मशीनें रखी हुई थीं।
अज्ञात चोरों ने स्टोर से एक वेल्डिंग मशीन, दो ग्राइंडर, लगभग 95 मीटर केबल, चॉप्स मशीन, प्लाई कटर, वाइब्रेटर एवं अन्य टूल्स सहित कई कीमती सामान चोरी कर लिए। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद कंपनी की ओर से तत्काल थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।
पुलिस की सक्रियता से आरोपियों तक पहुंची जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं नीतीश ठाकुर तथा नगर पुलिस अधीक्षक विमल पाठक के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने तत्काल जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से मिले सुरागों और प्राप्त जानकारी के आधार पर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी शुरू की।
इसी दौरान अटल आवास निवासी संदीप भाई एवं रोहित शुक्ला की संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर उन्हें पकड़कर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करते हुए चोरी गए सामान को बरामद कर जब्त कर लिया।
न्यायिक रिमांड पर भेजे गए आरोपी
पुलिस ने दोनों आरोपियों को 1 नवंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। करीब एक लाख रुपये के उपकरणों की चोरी के इस मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से घटना का खुलासा हुआ और चोरी गया सामान भी बरामद कर लिया गया।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी तेज कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सक्रियता से कार्य करते हुए चोरी की घटना का खुलासा किया। कार्रवाई में प्रशिक्षु उपनिरीक्षक रविंद्र निकुंज, एएसआई संतोष तांडी, आरक्षक उमाशंकर सिंह एवं आरक्षक रोहित पाटले का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस टीम की तत्परता और समन्वित प्रयासों से दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ चोरी गया सामान भी बरामद किया जा सका।
पुलिस की इस कार्रवाई से जहां निर्माण कार्य में लगी कंपनी को राहत मिली है, वहीं निर्माणाधीन विद्युत संयंत्र जैसे महत्वपूर्ण परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सतर्कता बरतने की जरूरत सामने आई है।
फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गए सामान की बरामदगी कर ली है। हालांकि, अब भी सबसे बड़ा सवाल यही है कि सीएसईबी संयंत्र परिसर में सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी के बावजूद चोरी की वारदात कैसे हुई और चोरी का सामान परिसर से बाहर कैसे निकाला गया? इन सभी पहलुओं पर जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि आखिर चोरी कैसे और किन परिस्थितियों में हुई।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
अपने क्षेत्र की आवाज बनने के लिए जुड़े हमारे साथ। छत्तीसगढ़ के सभी जिले, तहसील एवं ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































