नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चुनाव आयोग के खिलाफ दिल्ली में सियासी हुंकार, कोरबा से भी पहुंचे सैकड़ों कांग्रेसी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

चुनाव आयोग के खिलाफ दिल्ली में सियासी हुंकार, कोरबा से भी पहुंचे सैकड़ों कांग्रेसी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

राहुल गांधी के नेतृत्व में आयोजित महारैली में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल सहित जिले के कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता हुए शामिल।

कोरबा ACGN:- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में 1 नवंबर को दिल्ली में INDIA ब्लॉक के तत्वावधान में महारैली आयोजित की गई। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में हुई इस रैली में कोरबा जिले से भी सैकड़ों कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।


रैली में कोरबा के पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, प्रदेश सचिव बी.एन. सिंह, सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, श्याम सुंदर सोनी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर, मनोज चौहान, ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष गजानंद साहू, राजेश मानिकपुरी, ब्लॉक अध्यक्ष पालूराम साहू, पार्षद रवि सिंह चंदेल, सुखसागर निर्मलकर, अमरदास, हरविन्दर सिंह, राकेश पंकज, विवेक श्रीवास, अश्वनी पटेल, पवन यादव, उमेश यादव, पुष्पेन्द्र यादव, अर्जुन यादव, सुखदेव और दीपक यादव सहित अनेक कांग्रेस नेता दिल्ली पहुंचे।
कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में भागीदारी की। जिला कांग्रेस कार्यालय कोरबा के कार्यालय महामंत्री सुरेश कुमार अग्रवाल ने इसकी जानकारी दी।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।                   7647981711, 9303948009।
अपने क्षेत्र की आवाज बनने के लिए जुड़े हमारे साथ। छत्तीसगढ़ के सभी जिले, तहसील एवं ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now