सूरजपुर में अवैध शराब पर आबकारी का छापा, 22 लीटर शराब जब्त; एक गिरफ्तार, दूसरा फरार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू
ग्राम गेतरा में आबकारी उड़नदस्ता की दबिश से खुला कथित अवैध शराब कारोबार का मामला, मध्यप्रदेश से अंग्रेजी शराब लाकर खपाने की आशंका।
सूरजपुर ACGN:- जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने आबकारी विभाग की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आबकारी उड़नदस्ता की टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम गेतरा में दबिश देकर कुल 22 लीटर महुआ एवं अंग्रेजी शराब जब्त की है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि मामले में शामिल बताया जा रहा दूसरा आरोपी फरार है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आबकारी उड़नदस्ता की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गेतरा में अवैध रूप से शराब का भंडारण कर उसकी बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी। तलाशी के दौरान महुआ शराब के साथ अंग्रेजी शराब भी बरामद हुई।


घर में रखकर शराब बेचने का आरोप, सुरेश पोर्ते गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि आरोपी सुरेश पोर्ते अपने पड़ोसी प्रताप द्वारा लाई गई शराब को अपने घर में रखकर उसकी बिक्री कर रहा था। आबकारी टीम ने उसके घर पर कार्रवाई करते हुए सुरेश पोर्ते को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दूसरे आरोपी प्रताप की संलिप्तता सामने आने के बाद उसकी तलाश की जा रही है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अंग्रेजी शराब मध्यप्रदेश से लाकर क्षेत्र में खपाई जा रही थी। हालांकि, शराब की आपूर्ति कहां से और किन माध्यमों से हो रही थी, इसकी वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

22 लीटर शराब जब्त, अब फरार आरोपी की तलाश
इस कार्रवाई ने ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब के भंडारण और बिक्री को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। पड़ोसी राज्य से शराब लाकर क्षेत्र में खपाने की आशंका के बीच यह जांच भी जरूरी है कि इस कारोबार में अन्य लोग तो शामिल नहीं हैं।
फिलहाल आबकारी विभाग ने जब्त शराब के संबंध में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार आरोपी प्रताप की तलाश जारी है। अब जांच के दौरान अवैध शराब की आपूर्ति से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका सामने आती है या नहीं, इस पर नजर रहेगी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
अपने क्षेत्र की आवाज बनने के लिए जुड़े हमारे साथ। छत्तीसगढ़ के सभी जिले, तहसील एवं ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































