नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 50 में से 39 लापता लोग मिले, 11 की तलाश जारी; अपहरण की भ्रामक खबरों पर पुलिस ने दी सफाई – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

50 में से 39 लापता लोग मिले, 11 की तलाश जारी; अपहरण की भ्रामक खबरों पर पुलिस ने दी सफाई

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन में विशेष अभियान चलाकर 39 लापता व्यक्तियों को सुरक्षित खोजकर परिजनों से मिलवाया गया। जांच में अब तक किसी के साथ अपराध या अनिष्ट होने की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस ने अपुष्ट सूचनाएं साझा नहीं करने की अपील की।

रायपुर ACGN:- राजधानी रायपुर में लापता व्यक्तियों की तलाश के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। सेंट्रल जोन के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज 50 प्रकरणों में से पुलिस अब तक 39 लापता व्यक्तियों को खोजकर उनके परिजनों से मिलवा चुकी है। शेष 11 व्यक्तियों की तलाश लगातार जारी है। लापता लोगों के मिलने से उनके परिवारों को बड़ी राहत मिली है।
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन डीसीपी श्री तारकेश्वर पटेल के निर्देशन में यह विशेष अभियान चलाया गया। एडिशनल डीसीपी श्री विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने लगातार पतासाजी, आपसी समन्वय और जांच के माध्यम से लापता व्यक्तियों को खोजने की कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार 30 अक्टूबर 2026 तक कुल 50 प्रकरणों में से 39 व्यक्तियों का पता लगाया जा चुका है।


कई लोगों के अपहरण की खबरों को पुलिस ने बताया भ्रामक
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पूर्व में गुमशुदगी के इन मामलों को एक साथ कई लोगों के अपहरण की घटनाओं के रूप में प्रस्तुत करने वाली भ्रामक जानकारी सामने आई थी। इस संबंध में रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने पहले भी अपील जारी कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट की थी।
पुलिस के अनुसार माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार 22 मई 2026 के बाद प्राप्त गुमशुदगी की सूचनाओं पर भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के तहत एफआईआर दर्ज कर तलाश और जांच की कार्रवाई की जा रही है। पहले जिन सूचनाओं पर गुम इंसान प्रकरण दर्ज किए जाते थे, उनमें अब एफआईआर दर्ज करना निर्धारित प्रक्रिया का हिस्सा है। पुलिस ने साफ किया है कि केवल एफआईआर दर्ज होने से अपहरण या किसी अन्य अपराध का घटित होना प्रमाणित नहीं होता।


            किस थाना क्षेत्र में कितने लोग मिले?
पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार थाना कोतवाली में दर्ज 5 प्रकरणों में से 4 व्यक्तियों को खोजा गया है। गोलबाजार में 4 में से 3, मौदहापारा में 12 में से 11, गंज में 7 में से 4 और सिविल लाइन में दर्ज 10 प्रकरणों में से 6 व्यक्तियों का पता लगाया गया है।
इसी तरह तेलीबांधा थाना क्षेत्र में दर्ज 8 प्रकरणों में से 7 तथा देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में दर्ज सभी 4 प्रकरणों में लापता व्यक्तियों को खोजकर उनके परिजनों से मिलवाया गया है। इस तरह सेंट्रल जोन के सात थाना क्षेत्रों में कुल 50 में से 39 व्यक्ति मिल चुके हैं।


      अलग-अलग कारणों से घर छोड़कर गए थे लोग
अब तक मिले 39 व्यक्तियों से पूछताछ और प्रकरणों की जांच में उनके लापता होने के अलग-अलग व्यक्तिगत एवं पारिवारिक कारण सामने आए हैं। पुलिस के मुताबिक कुछ लोग काम की तलाश में बाहर चले गए थे, तो कुछ पारिवारिक नाराजगी के कारण घर छोड़कर चले गए थे। कुछ मामलों में मानसिक अस्वस्थता के चलते व्यक्ति अपने परिवार से बिछड़ गए थे।
इसके अलावा प्रेम संबंधों के चलते घर छोड़ने और विवाह कर लेने जैसी परिस्थितियां भी सामने आई हैं। कुछ व्यक्ति नवरात्रि के दौरान अपने परिजनों को बिना बताए डोंगरगढ़ दर्शन के लिए चले गए थे। उनके परिवारों ने इस दौरान गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।


    39 लोगों की जांच में अपराध या अनिष्ट की पुष्टि नहीं
पुलिस ने बताया कि अब तक खोजे गए सभी 39 व्यक्तियों के कथनों और प्रकरणों की जांच में किसी के साथ अपराध अथवा किसी प्रकार का अनिष्ट घटित होना नहीं पाया गया है। हालांकि शेष 11 लापता व्यक्तियों की तलाश को भी गंभीरता से लिया जा रहा है। पुलिस टीमें उनके संबंध में लगातार पतासाजी कर रही हैं और परिजनों के संपर्क में बनी हुई हैं।
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने कहा है कि प्रत्येक शिकायत पर गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जा रही है। नागरिकों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से मिलने वाली अपुष्ट सूचनाओं से भ्रमित न हों और तथ्यों की पुष्टि किए बिना ऐसी जानकारी को आगे साझा न करें।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
अपने क्षेत्र की आवाज बनने के लिए जुड़े हमारे साथ। छत्तीसगढ़ के सभी जिले, तहसील एवं ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now