नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पॉवर कंपनी के चार अधिकारियों-कर्मचारियों को भावभीनी विदाई, सेवाओं और योगदान को किया याद – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पॉवर कंपनी के चार अधिकारियों-कर्मचारियों को भावभीनी विदाई, सेवाओं और योगदान को किया याद

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

मुख्य अभियंता राजेश कुमार तिवारी और अखिलेश चंद्र श्रीवास्तव सहित चार अधिकारी-कर्मचारी सेवानिवृत्त। सेवा भवन में आयोजित समारोह में प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित। प्रबंधन ने अनुभव, समर्पण और कार्यशैली को कंपनी के विकास में महत्वपूर्ण बताया।


रायपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज में वर्षों तक अपनी सेवाएं देने वाले चार अधिकारी-कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के अवसर पर भावभीनी विदाई दी गई। रायपुर स्थित पॉवर कंपनीज के मुख्यालय सेवा भवन में आयोजित समारोह में मुख्य अभियंता श्री राजेश कुमार तिवारी और मुख्य अभियंता श्री अखिलेश चंद्र श्रीवास्तव सहित सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान उनके सेवाकाल के योगदान और अनुभवों को याद करते हुए नई पारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं।


समारोह में मुख्य अभियंता श्री राजेश कुमार तिवारी एवं श्री अखिलेश चंद्र श्रीवास्तव को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्ति के अवसर पर दोनों अधिकारियों ने अपने लंबे सेवाकाल के अनुभव साझा किए। उन्होंने अपनी सेवा यात्रा के दौरान मिले सहयोग के लिए पॉवर कंपनी प्रबंधन, अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।


इस अवसर पर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के कार्यपालक निदेशक (एचआर) श्री आर.पी. नामदेव, जनरेशन कंपनी के मुख्य अभियंता (एचआर) श्री शशिधर द्विवेदी और ट्रांसमिशन कंपनी की मुख्य अभियंता (एचआर) श्रीमती रश्मि वर्मा ने सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद और स्वस्थ भविष्य की कामना की।


           ट्रांसमिशन कंपनी में भी हुआ सम्मान समारोह
इसी क्रम में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी में भी एक अलग विदाई समारोह आयोजित किया गया। इसमें प्रबंध निदेशक श्री राजेश कुमार शुक्ला ने मुख्य अभियंता श्री राजेश कुमार तिवारी, निज सचिव श्री नीरज कुमार मिश्रा और सहायक प्रबंधक श्री सुधीर गनपत राव राजिमवाले को सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी।
समारोह को संबोधित करते हुए प्रबंध निदेशक श्री शुक्ला ने कहा कि सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों के समर्पण, उत्कृष्ट कार्यशैली तथा अनुभवों से पॉवर कंपनी के विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिली है। उन्होंने कहा कि संस्थान के प्रति उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन डीजीएम श्री गोविन्द पटेल एवं सहायक प्रबंधक श्रीमती अनामिका मंडावी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन अधीक्षण अभियंता श्री पंकज चौधरी ने किया।
इस अवसर पर पॉवर कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त साथियों के साथ बिताए कार्यकाल को याद करते हुए उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
अपने क्षेत्र की आवाज बनने के लिए जुड़े हमारे साथ। छत्तीसगढ़ के सभी जिले, तहसील एवं ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now