नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राज्योत्सव की तैयारियों में कोई चूक न हो, मंच से पार्किंग तक हर व्यवस्था पर प्रशासन की नजर – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

राज्योत्सव की तैयारियों में कोई चूक न हो, मंच से पार्किंग तक हर व्यवस्था पर प्रशासन की नजर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009


छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष पर 2 नवंबर को होगा एकदिवसीय राज्योत्सव समारोह। जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन ने डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन ऑडिटोरियम का निरीक्षण कर मंच, सुरक्षा, बिजली, साउंड, पार्किंग और दर्शक व्यवस्था समय पर पूरी करने के दिए निर्देश।

कोरबा ACGN:- छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आगामी 2 नवंबर को आयोजित होने वाले एकदिवसीय राज्योत्सव समारोह को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आयोजन में किसी तरह की अव्यवस्था न हो और आम नागरिकों से लेकर अतिथियों तक सभी के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके, इसके लिए तैयारियों की लगातार समीक्षा की जा रही है।
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशन में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन ने कोरबा स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन ऑडिटोरियम पहुंचकर आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली और सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा में पूरी करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान श्री जैन ने मंच निर्माण, विद्युत व्यवस्था, साउंड सिस्टम, लाइटिंग, बैरिकेडिंग, दर्शक दीर्घा और वीआईपी बैठक व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान दर्शकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। मंच और दर्शक व्यवस्था के साथ सुरक्षा संबंधी सभी इंतजाम भी पहले से सुनिश्चित किए जाएं।
उन्होंने समारोह में शामिल होने वाले कलाकारों के ठहरने, भोजन और आवास की व्यवस्था का भी जायजा लिया। इसके साथ ही आयोजन स्थल पर पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा, स्वच्छता और सुरक्षा प्रबंधों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
आयोजन स्थल पर भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रवेश एवं निकास मार्गों को व्यवस्थित रखने पर विशेष जोर दिया गया। सीईओ ने पार्किंग स्थलों का उचित निर्धारण करने और विभागीय स्टॉलों के लिए स्थान तय करते हुए व्यवस्थित रूट प्लान तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रम में आने वाले लोगों को आवागमन में असुविधा न हो।
श्री प्रतीक जैन ने कहा कि राज्योत्सव छत्तीसगढ़ की गौरवमयी यात्रा, सांस्कृतिक पहचान और विकास की उपलब्धियों का प्रतीक है। इसलिए समारोह की सभी तैयारियां सुव्यवस्थित, सुरक्षित और गरिमापूर्ण ढंग से पूरी की जानी चाहिए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने और शेष कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के अवसर पर अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल, श्री ओंकार यादव, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, विद्युत, यांत्रिकी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
अपने क्षेत्र की आवाज बनने के लिए जुड़े हमारे साथ। छत्तीसगढ़ के सभी जिले, तहसील एवं ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now