नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सरहदें अलग, लेकिन पर्यटन का रास्ता एक! नेपाल में बनी ऐसी योजना, जो भारत के पर्यटन कारोबार की बदल सकती है तस्वीर – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सरहदें अलग, लेकिन पर्यटन का रास्ता एक! नेपाल में बनी ऐसी योजना, जो भारत के पर्यटन कारोबार की बदल सकती है तस्वीर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


नेपाल–भारत
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी

नेपाल–भारत पर्यटन सहयोग, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहल नेपाल–भारत क्रॉस-बॉर्डर टूरिज्म कनेक्ट 2026 संपन्न, दोनों देशों के पर्यटन कारोबारियों के बीच बनी नई व्यावसायिक साझेदारी की राह, नेपाल–भारत पर्यटन परिषद की स्थापना की घोषणा, भारतीय पर्यटकों को नेपाल के पर्यटन स्थलों से जोड़ने की तैयारी।


नेपाल–भारत ACGN:- दो देशों के बीच सीमाएं भले ही अलग हों, लेकिन संस्कृति, परंपरा, धार्मिक आस्था और आपसी रिश्तों की डोर हमेशा से मजबूत रही है। अब इसी रिश्ते को पर्यटन और कारोबार के नए अवसरों से जोड़ने की दिशा में नेपाल और भारत ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। नेपाल में आयोजित नेपाल–भारत क्रॉस-बॉर्डर टूरिज्म कनेक्ट 2026 सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। इस आयोजन के दौरान दोनों देशों के पर्यटन व्यवसायियों के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने, संयुक्त पर्यटन पैकेज तैयार करने और व्यावसायिक संबंधों को दीर्घकालीन स्वरूप देने के उद्देश्य से नेपाल–भारत पर्यटन परिषद (NBTC) की स्थापना की घोषणा की गई।
25 से 27 अक्टूबर 2026 तक आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन गैरआवासीय नेपाली संघ (NRNA) अंतरराष्ट्रीय समन्वय परिषद (ICC) और समृद्ध चितवन अभियान के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का मूल संदेश था ‘Connecting Borders, Building Friendships, Growing Tourism’। इसका प्रमुख उद्देश्य नेपाल में भारतीय पर्यटकों की संख्या बढ़ाना, भारत में नेपाली पर्यटन को प्रोत्साहित करना और दोनों देशों के पर्यटन कारोबारियों के बीच मजबूत व्यावसायिक साझेदारी विकसित करना था।
कार्यक्रम की शुरुआत नेपाल के रूपन्देही स्थित बेलहिया–सुनौली सीमा पर भारतीय प्रतिनिधिमंडल के भव्य स्वागत और औपचारिक उद्घाटन के साथ हुई। लुम्बिनी प्रदेश पर्यटन प्रवर्द्धन परिषद की कार्यकारी निदेशक शारदा बस्याल बेलबासे, ट्रैवल ट्रेड वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष राजेश सिन्हा, इंडो–नेपाल टूरिज्म वेलफेयर सोसाइटी के प्रतिनिधि डॉ. के.पी. सिंह तथा NRNA ICC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रोबिन प्रसाद शेर्चन सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में रिबन काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस आयोजन के दौरान भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने नेपाल के रामग्राम, अमलटारी, मौलाकालिका, सौराहा, मेघौली, चितवन और नवलपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया। प्रतिनिधियों ने रामग्राम के धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व, अमलटारी की थारू संस्कृति, मौलाकालिका के धार्मिक पर्यटन, सौराहा की जंगल सफारी और मेघौली तथा नवलपुर की प्राकृतिक सुंदरता को करीब से जाना। विभिन्न होटल और रिसॉर्टों की सुविधाओं का भी अवलोकन किया गया, ताकि भारतीय पर्यटकों के लिए बेहतर पर्यटन पैकेज तैयार किए जा सकें।
कार्यक्रम की सबसे महत्वपूर्ण गतिविधियों में नेपाली होटल एवं रिसॉर्ट संचालकों और भारतीय ट्रैवल एवं टूर ऑपरेटरों के बीच आयोजित बिजनेस-टू-बिजनेस (B2B) बैठकें रहीं। इन बैठकों में पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार, संयुक्त टूर पैकेज, पर्यटकों की आवाजाही, आतिथ्य सुविधाओं और व्यावसायिक नेटवर्किंग को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। भारत की Greenways Travels, SMH Holidays, Suvidhaa Travels, Easytime to Travel, Go Travel Guru, STA Travels, Shubhi Travels, Oneiro Vacations, Namaskar Travel Services, Mansa Travels, Sachan Tours & Travels Pvt. Ltd., ALCC Holidays LLP, Luxtripper Holidays Pvt. Ltd., Utsav Travels, Flystep Holidays Pvt. Ltd., Elorstar Trip, Holiday Adda, Travel Puff, Saga Luxury और Apex Alpha Connector सहित अनेक ट्रैवल कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
चितवन के लाटौली रिसॉर्ट में आयोजित समापन समारोह में बागमती प्रदेश सरकार के उद्योग, पर्यटन, श्रम तथा यातायात मंत्री माननीय राजेन्द्र प्रजापति मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता NRNA ICC के प्रवक्ता एवं पर्यटन प्रवर्द्धन समिति के अध्यक्ष सोम नाथ सापकोटा ने की। कार्यक्रम संयोजक लक्ष्मण थापा ने आयोजन की गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी दी। इस दौरान लाटौली रिसॉर्ट के महाप्रबंधक बिमल पौडेल ने रिसॉर्ट का परिचय दिया। समृद्ध चितवन अभियान के संयोजक तारानाथ पौडेल और NRNA ICC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रोबिन प्रसाद शेर्चन ने अतिथियों का स्वागत किया।
समापन समारोह में भारतीय प्रतिनिधि राजेश सिन्हा ने नेपाल भ्रमण के अनुभव साझा किए। PATA नेपाल चैप्टर के नरेन्द्र भट्ट, पर्यटन विशेषज्ञ पी.के. शेर्पा, काठमांडू जिला होटल व्यवसायी संघ के सुरेश बराल सहित अन्य प्रतिनिधियों ने पर्यटन क्षेत्र में आपसी सहयोग और संयुक्त प्रचार-प्रसार की संभावनाओं पर विचार रखे। मुख्य अतिथि मंत्री राजेन्द्र प्रजापति ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन पर्यटन क्षेत्र से जुड़े हितधारकों के बीच संबंध मजबूत करने और नए व्यावसायिक अवसर विकसित करने में सहायक होते हैं। समारोह में प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और सम्मान प्रदान किए गए। भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने भी आयोजकों को स्मृति-चिह्न भेंट किए।
इस पूरे आयोजन में NRNA ICC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रोबिन प्रसाद शेर्चन, उपाध्यक्ष प्रवीण गुरुङ, इंडो–नेपाल टूरिज्म वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. जतिन्दरपाल सिंह, PATA नेपाल चैप्टर के नरेन्द्र भट्ट, पर्यटन विशेषज्ञ पी.के. शेर्पा, सुरेश बराल, बिमल पौडेल, लक्ष्मण थापा, तारानाथ पौडेल तथा भारतीय कंटेंट क्रिएटर एवं प्रतिनिधिमंडल के संयोजक ऋषि अरोरा सहित अनेक पर्यटन व्यवसायियों और प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही।
कार्यक्रम को नेपाल पर्यटन बोर्ड, होटल एसोसिएशन ऑफ नेपाल (HAN), PATA नेपाल चैप्टर, हॉस्पिटैलिटी सेल्स एंड मार्केटिंग एसोसिएशन नेपाल, इंडो–नेपाल टूरिज्म वेलफेयर सोसाइटी, ट्रैवल ट्रेड वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया और विभिन्न स्थानीय पर्यटन संगठनों का सहयोग मिला। भरतपुर महानगरपालिका, कपिलवस्तु नगरपालिका, लुम्बिनी सांस्कृतिक नगरपालिका, तिलोत्तमा नगरपालिका, देवदह नगरपालिका और रामग्राम नगरपालिका की सहभागिता भी रही। विभिन्न होटल, रिसॉर्ट और पर्यटन प्रतिष्ठानों ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल के स्वागत एवं आतिथ्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मुख्य कार्यक्रम के बाद 28 अक्टूबर को नवलपुर स्थित बगैंचा रेस्टोरेंट में पर्यटन व्यवसायियों की बैठक और आपसी संवाद आयोजित किया गया। इसके बाद भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने भैरहवा स्थित टाइगर पैलेस रिसॉर्ट का भ्रमण किया और B2B बैठक में हिस्सा लिया। इसके पश्चात प्रतिनिधिमंडल को विदाई दी गई। आयोजकों के अनुसार इस पूरे आयोजन को पर्यटन व्यवसायियों और निजी क्षेत्र के स्वैच्छिक सहयोग से संचालित किया गया तथा इसके लिए किसी प्रकार की सरकारी आर्थिक सहायता नहीं ली गई।
नेपाल–भारत पर्यटन परिषद की स्थापना की घोषणा बनी आयोजन की सबसे बड़ी उपलब्धि
इस आयोजन के दौरान नेपाल और भारत के बीच पर्यटन सहयोग को स्थायी और संस्थागत स्वरूप देने के उद्देश्य से नेपाल–भारत पर्यटन परिषद (Nepal–Bharat Tourism Council–NBTC) की स्थापना की घोषणा की गई। प्रस्तावित परिषद में दोनों देशों के पर्यटन विशेषज्ञों, ट्रैवल एवं टूर ऑपरेटरों, होटल और रिसॉर्ट संचालकों तथा आतिथ्य क्षेत्र से जुड़े अन्य हितधारकों को शामिल करने की योजना है।
परिषद के माध्यम से संयुक्त पर्यटन प्रचार-प्रसार, B2B बैठकें, साझा पर्यटन पैकेज तैयार करना, अनुभवों का आदान-प्रदान और नियमित नेटवर्किंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसकी औपचारिक संरचना, सदस्यता और संचालन प्रक्रिया संबंधित हितधारकों के साथ चर्चा और सहमति के आधार पर आगे बढ़ाई जाएगी। परिषद का मूल संदेश होगा ‘Connecting Destinations. Creating Partnerships. Growing Tourism.’
NRNA ICC के प्रवक्ता एवं पर्यटन प्रवर्द्धन समिति के अध्यक्ष सोम नाथ सापकोटा ने कहा कि नेपाल और भारत के बीच पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं हैं। ऐसे आयोजन दोनों देशों के पर्यटन कारोबारियों के बीच विश्वास, सहयोग और व्यावसायिक साझेदारी को मजबूत आधार प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि अब इस पहल को निरंतर आगे बढ़ाते हुए नेपाल के पर्यटन स्थलों का भारतीय बाजार में प्रभावी प्रचार-प्रसार करना आवश्यक है।
आयोजकों ने कार्यक्रम की सफलता के लिए बागमती प्रदेश के मंत्री राजेन्द्र प्रजापति, उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि शारदा बस्याल बेलबासे, NRNA ICC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रोबिन प्रसाद शेर्चन, उपाध्यक्ष प्रवीण गुरुङ, कार्यक्रम संयोजक लक्ष्मण थापा, भारतीय प्रतिनिधिमंडल के संयोजक ऋषि अरोरा सहित नेपाल और भारत के सभी पर्यटन व्यवसायियों, स्थानीय निकायों, होटल संचालकों, सहयोगी संस्थाओं, स्वयंसेवकों और मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
नेपाल–भारत क्रॉस-बॉर्डर टूरिज्म कनेक्ट 2026 ने यह संदेश दिया है कि पर्यटन केवल घूमने-फिरने का माध्यम नहीं, बल्कि दो देशों के बीच संस्कृति, रोजगार, व्यापार और मित्रता को जोड़ने का प्रभावी रास्ता भी है। अब सबकी निगाहें प्रस्तावित नेपाल–भारत पर्यटन परिषद की आगामी गतिविधियों और दोनों देशों के पर्यटन कारोबारियों के बीच बनने वाली नई साझेदारियों पर रहेंगी।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
अपने क्षेत्र की आवाज बनने के लिए जुड़े हमारे साथ। छत्तीसगढ़ के सभी जिले, तहसील एवं ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now