लूट और उठाईगिरी की घटनाओं पर लगाम लगाने पुलिस की पहल, सराफा व्यापारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की अपील
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
दीपावली पर सराफा दुकानों को लुटेरों से बचाने पुलिस का बड़ा अलर्ट! CCTV से पैनिक अलार्म तक, कारोबारियों को दिए सुरक्षा के खास निर्देश
कोरबा जिला ACGN:- दीपावली पर्व नजदीक आते ही बाजारों में रौनक और कारोबार की गतिविधियां बढ़ने लगी हैं। इसी के साथ सराफा दुकानों, ज्वेलरी प्रतिष्ठानों और नकदी के लेन-देन की सुरक्षा को लेकर कोरबा पुलिस भी अलर्ट हो गई है। हाल ही में सराफा दुकानों, बैंक परिसरों एवं नकदी परिवहन के दौरान हुई लूट और उठाईगिरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक, जिला कोरबा ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी और थाना प्रभारी कोतवाली प्रेमचंद साहू ने कोरबा शहर के सराफा एवं ज्वेलरी दुकान संचालकों की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में कारोबारियों को सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश देते हुए किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी गई।
CCTV से लेकर पैनिक अलार्म तक, सुरक्षा में नहीं हो कोई चूक
पुलिस अधिकारियों ने सभी सराफा एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने और उन्हें हमेशा चालू हालत में रखने के निर्देश दिए। कम से कम दो कैमरे इस तरह लगाने को कहा गया कि एक दुकान के बाहर पार्किंग क्षेत्र और दूसरा मुख्य सड़क की ओर निगरानी रख सके।
दुकान खोलने और बंद करने के समय विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई। गमछा, मास्क आदि से चेहरा छिपाकर आने वाले व्यक्तियों और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने को कहा गया।
दुकानों में रखे सोने-चांदी के आभूषण एवं नकदी को मजबूत तिजोरी में सुरक्षित रखने के साथ आपात स्थिति से निपटने के लिए पैनिक अलार्म और आपातकालीन घंटी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। आभूषणों और नकदी की पैकिंग दुकान का शटर बंद करके करने तथा परिवहन से पहले दुकान के बाहर संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों की जांच करने की भी सलाह दी गई।
सोना-चांदी और नकदी ले जाते समय बरतें विशेष सावधानी
कीमती आभूषणों और नकदी का परिवहन करते समय विशेष सुरक्षा बरतने की हिदायत दी गई। पुलिस ने अकेले अथवा दोपहिया वाहन से असुरक्षित तरीके से कीमती सामान ले जाने से बचने को कहा है।
इसके अलावा नकदी और कीमती सामान ले जाने के लिए हमेशा एक ही मार्ग, समय और साधन का उपयोग नहीं करने की सलाह दी गई, ताकि अपराधियों को किसी निश्चित गतिविधि का पूर्वानुमान न मिल सके।
दुकानों में कार्यरत कर्मचारियों की पहचान सुनिश्चित करने, उनके पहचान पत्र, मोबाइल नंबर और अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कराने तथा जरूरत के अनुसार पुलिस सत्यापन करवाने के निर्देश भी दिए गए।
संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो तुरंत पुलिस को दें सूचना
पुलिस ने व्यापारियों से अपील की है कि दुकान या प्रतिष्ठान के आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति, नकाबपोश व्यक्ति अथवा संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल स्थानीय पुलिस थाना, पुलिस नियंत्रण कक्ष या डायल 112 पर सूचना दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि को नजरअंदाज न करें।
कोरबा पुलिस की अपील: सतर्कता ही सुरक्षा की पहली कड़ी
दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में बढ़ती भीड़ और व्यावसायिक गतिविधियों को देखते हुए कोरबा पुलिस ने सभी सराफा एवं ज्वेलरी व्यापारियों से सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का गंभीरता से पालन करने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
अपराधों की रोकथाम और सुरक्षित कारोबारी वातावरण बनाए रखने के लिए पुलिस के साथ व्यापारियों का सहयोग भी बेहद जरूरी है। त्योहार के दौरान थोड़ी सी सतर्कता बड़ी वारदात को टालने में मददगार साबित हो सकती है।
कोरबा पुलिस का संदेश — सजग कोरबा, सतर्क कोरबा।
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ (ACGN)
पिछले 4 वर्षों से लगातार निष्पक्ष, निर्भीक एवं सच्ची खबरों को प्रकाशित करता विश्वसनीय और तेजी से बढ़ता वेब पोर्टल।
प्रदीप मिश्रा [संपादक]
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।
7647981711, 9303948009
अपने क्षेत्र की आवाज बनने के लिए जुड़े हमारे साथ। छत्तीसगढ़ के सभी जिले, तहसील एवं ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा
















































