त्योहारी भीड़ पर रहेगी तीसरी आंख की नजर, जाम लगते ही मैदान में उतरेगी QRT
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर
ITMS कैमरे, गूगल मैप्स और ड्रोन से होगी निगरानी; नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर भी कार्रवाई, मदद के लिए जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर
रायपुर ACGN:- धनतेरस, दीपावली और छठ महापर्व के दौरान राजधानी रायपुर के बाजारों और प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने हाई-टेक निगरानी व्यवस्था तैयार की है। त्योहारों में खरीदारी के लिए उमड़ने वाली भीड़ और संभावित जाम से निपटने के लिए ITMS कैमरों, गूगल मैप्स के लाइव ट्रैफिक डेटा और ड्रोन कैमरों का संयुक्त इस्तेमाल किया जाएगा।
यातायात पुलिस के अनुसार, इस व्यवस्था के तहत शहर के प्रमुख चौराहों, व्यस्त बाजारों, मुख्य मार्गों और संकरे रास्तों पर लगातार नजर रखी जाएगी। कहीं भी वाहनों की रफ्तार धीमी होने या जाम की स्थिति बनने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
रेड पैच दिखते ही कंट्रोल रूम होगा सक्रिय
यातायात कंट्रोल रूम और तकनीकी टीम ITMS कैमरों के साथ गूगल मैप्स पर दिखाई देने वाले रेड और येलो ट्रैफिक कंजेशन पैच की निगरानी करेगी। किसी मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ने या वाहनों की गति धीमी होने पर संबंधित टीम को अलर्ट किया जाएगा।
संकरे बाजारों और प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों से भी स्थिति का जायजा लिया जाएगा। इससे जाम के कारणों और वाहनों की आवाजाही में बाधा बनने वाले स्थानों की पहचान करने में मदद मिलेगी।
जाम लगते ही मौके पर पहुंचेगी QRT
पुलिस के मुताबिक, ITMS कैमरों, गूगल मैप्स या ड्रोन फुटेज में जाम की स्थिति सामने आते ही कंट्रोल रूम वायरलेस के माध्यम से संबंधित सेक्टर प्रभारी, पेट्रोलिंग टीम और क्विक रिस्पांस टीम (QRT) को सूचना देगा। इसके बाद मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्थित कराने और बाधित मार्ग को खुलवाने की कार्रवाई की जाएगी।
नो-पार्किंग में वाहन खड़ा किया तो होगी कार्रवाई
त्योहारों के दौरान बाजारों और मुख्य मार्गों पर बेतरतीब पार्किंग से जाम न लगे, इसके लिए कैमरों और ड्रोन की मदद से नो-पार्किंग में खड़े वाहनों की पहचान की जाएगी। जरूरत पड़ने पर क्रेन की सहायता से ऐसे वाहनों को हटाया जाएगा और नियमानुसार चालानी कार्रवाई की जाएगी।
प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों और संकरे मार्गों पर अतिरिक्त यातायात पुलिस बल तैनात किया गया है। खराब वाहनों को हटाने के लिए क्रेन और पेट्रोलिंग वाहन भी लगातार भ्रमण करेंगे।
यातायात संबंधी समस्या हो तो इस नंबर पर करें संपर्क
यातायात पुलिस ने नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि खरीदारी के लिए निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें। मुख्य मार्गों और दुकानों के सामने वाहन खड़ा कर आवागमन बाधित न करें तथा यातायात नियमों का पालन करें।
त्योहारों के दौरान जाम, यातायात संबंधी परेशानी या किसी भी प्रकार की सहायता के लिए नागरिक यातायात हेल्पलाइन नंबर 9479210632 पर संपर्क कर सकते हैं।
पुलिस का उद्देश्य त्योहारों के दौरान शहर में आवागमन को सुगम और सुरक्षित बनाए रखना है, ताकि आम नागरिक बिना अनावश्यक जाम में फंसे खरीदारी और अपने जरूरी काम पूरे कर सकें।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































