नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अब सोसायटी की कतार से राहत, घर बैठे मिलेगा धान बिक्री का टोकन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

अब सोसायटी की कतार से राहत, घर बैठे मिलेगा धान बिक्री का टोकन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर


‘तुंहर टोकन’ एप से 24×7 ऑनलाइन सुविधा, कम धान बेचने पर बची पात्रता भी रहेगी सुरक्षित


रायपुर ACGN:- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में किसानों को धान बेचने के लिए टोकन लेने के लिए अब सोसायटियों में लंबी कतार लगाने की जरूरत नहीं होगी। राज्य सरकार ने किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी ‘तुंहर टोकन’ मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन टोकन की व्यवस्था जारी रखी है।
किसान अपनी सुविधा के अनुसार घर बैठे मोबाइल एप के जरिए 24×7 धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त कर सकेंगे। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा संचालित यह एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।
             जोत के आधार पर टोकन की संख्या तय
धान विक्रय के लिए किसानों की जोत के आधार पर टोकन की संख्या निर्धारित की गई है। दो एकड़ तक के लघु एवं सीमांत किसानों को एक टोकन मिलेगा। वहीं, दो एकड़ से अधिक और 10 एकड़ तक के किसानों को अधिकतम दो टोकन तथा 10 एकड़ से अधिक रकबे वाले किसानों को अधिकतम तीन टोकन प्राप्त करने की सुविधा रहेगी।
         पूरी मात्रा नहीं बेच पाए तो नहीं होगा नुकसान
इस बार भी किसान टोकन लेते समय उसमें धान की मात्रा दर्ज कर सकेंगे। किसान अपनी जरूरत और उपलब्धता के अनुसार धान की मात्रा दर्ज करके टोकन प्राप्त कर सकेंगे।
खास बात यह है कि यदि कोई किसान एक टोकन पर अपनी पूरी पात्र मात्रा का धान नहीं बेच पाता है, तो उसकी बची हुई पात्रता समाप्त नहीं होगी। किसान अपनी पात्रता के अनुसार शेष धान को दूसरे अथवा तीसरे टोकन के माध्यम से बेच सकेगा।
                समय और श्रम की होगी बचत
ऑनलाइन टोकन व्यवस्था का उद्देश्य किसानों को धान विक्रय के लिए अधिक सुविधा और विकल्प उपलब्ध कराना है। इससे किसानों को बार-बार सोसायटियों के चक्कर लगाने और टोकन के लिए कतार में खड़े होने से राहत मिलेगी।
‘तुंहर टोकन’ एप के माध्यम से किसान अपनी सुविधा के अनुसार टोकन प्राप्त कर सकेंगे, जिससे धान खरीदी की प्रक्रिया को अधिक सुगम और व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।                 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now