नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अमरनाथ इस्पात डकैती में चौकीदार बंधक,तीन आरोपी गिरफ्तार,17 लाख का माल बरामद – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

अमरनाथ इस्पात डकैती में चौकीदार बंधक,तीन आरोपी गिरफ्तार,17 लाख का माल बरामद

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

एक सप्ताह तक रेकी के बाद दिया वारदात को अंजाम, कई आरोपी अब भी फरार

रायपुर ACGN:- राजधानी रायपुर में बंद पड़ी अमरनाथ इस्पात फैक्ट्री को निशाना बनाकर चौकीदार को बंधक बनाने और लाखों रुपये का सामान लूटने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने वारदात को अचानक अंजाम नहीं दिया, बल्कि करीब एक सप्ताह तक फैक्ट्री की रेकी कर सुरक्षा व्यवस्था और आने-जाने के रास्तों पर नजर रखी थी। इसके बाद मौका देखकर रात के अंधेरे में फैक्ट्री में घुसकर चौकीदार को रस्सी से बांधा और कीमती सामान लेकर फरार हो गए।


मामला थाना कबीर नगर क्षेत्र के हीरापुर स्थित अमरनाथ इस्पात की वर्ष 2020 से बंद फैक्ट्री का है। चौकीदार दिलीप कुमार वर्मा ने पुलिस को बताया कि 22 अक्टूबर की रात करीब डेढ़ बजे वह फैक्ट्री के ऑफिस के पोर्च में ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान बाउंड्रीवाल के अंधेरे हिस्से से एक व्यक्ति दिखाई दिया। आवाज देकर उसे रोकने की कोशिश की गई तो उसने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इसी बीच मुंह पर कपड़ा बांधे करीब सात-आठ अन्य लोग वहां पहुंच गए और चौकीदार को पकड़कर उसके दोनों हाथ पीछे की ओर रस्सी से बांध दिए।


इसके बाद आरोपियों ने फैक्ट्री के ऑफिस और परिसर में रखे सामान पर हाथ साफ करना शुरू कर दिया। एल्युमिनियम वायर बंडल, एल्युमिनियम और कॉपर के सामान, एल्युमिनियम प्लेट, हैलोजन लाइट, नगदी, पैनल कार्ड और कॉपर क्वाइल समेत अन्य सामान आरोपियों ने अपने कब्जे में लिया। बताया गया कि आरोपियों ने फैक्ट्री की साइड की दीवार तोड़ी और सामान को खेत के रास्ते रिंग रोड की ओर ले जाकर फरार हो गए।


घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त क्राइम एवं साइबर श्री स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त पश्चिम क्षेत्र श्री रॉबिन्सन गुरिया की मॉनिटरिंग में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना कबीर नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। घटनास्थल के साथ आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। आरोपियों के संभावित आने-जाने वाले रास्तों पर लगे हजारों कैमरों के फुटेज का भी विश्लेषण किया गया। पुलिस ने घटना से पहले और बाद की गतिविधियों को जोड़ते हुए संदिग्धों की पहचान के लिए तकनीकी जांच और मुखबिर तंत्र की मदद ली।
जांच के दौरान पुलिस को सरोना, डी.डी. नगर निवासी संदीप नेताम के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने अजीत भारती और उमेन्द्र ठाकुर उर्फ उमेन को भी गिरफ्तार किया।


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने बंद फैक्ट्री में डकैती की योजना पहले से बना रखी थी। घटना से करीब एक सप्ताह पहले से फैक्ट्री की रेकी की जा रही थी। वारदात वाली रात आरोपी टाटा एस वाहन और स्कूटी से फैक्ट्री पहुंचे। चौकीदार को बंधक बनाने के बाद कीमती सामान टाटा एस में लादा गया और सभी आरोपी वहां से निकल गए।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एल्युमिनियम वायर, एल्युमिनियम एवं कॉपर के सामान, एल्युमिनियम प्लेट, हैलोजन लाइट, पैनल कार्ड, कॉपर क्वाइल सहित घटना में इस्तेमाल कटर मशीन, ड्रिल मशीन, टाटा एस चारपहिया वाहन और स्कूटी जब्त की है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 17 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। संदीप नेताम चोरी और मारपीट के मामले में, उमेन्द्र ठाकुर उर्फ उमेन नकबजनी के मामले में और अजीत भारती प्रतिबंधात्मक धाराओं से जुड़े मामले में जेल जा चुका है। मामले में शामिल अन्य आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश लगातार जारी है।
थाना कबीर नगर में इस मामले में अपराध क्रमांक 217/26 के तहत धारा 127(2), 310(2) बीएनएस में अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।
रायपुर कमिश्नरेट के अनुसार एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम अब तक चोरी, नकबजनी, स्नेचिंग, लूट और डकैती के कुल 150 मामलों में 237 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इन मामलों में करीब 4 करोड़ 66 लाख 25 हजार 100 रुपये कीमत की मशरूका जब्त की गई है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now