शराब रेड में पुलिस से धक्का-मुक्की का आरोप, तीन महिलाओं समेत चार गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी रायगढ़
गढ़उमरिया में 66 पाव देशी मसाला शराब और ₹400 बिक्री रकम बरामद; आरोपी को छुड़ाने पहुंची महिलाओं पर शासकीय कार्य में बाधा डालने का आरोप, चारों न्यायिक रिमांड पर।
रायगढ़ ACGN:- रायगढ़ पुलिस के “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ चल रही कार्रवाई के दौरान शासकीय कार्य में बाधा डालने और पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की करने के आरोप में जूटमिल पुलिस ने तीन महिलाओं सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर सभी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार 22 अक्टूबर 2026 की रात थाना जूटमिल पुलिस को ग्राम गढ़उमरिया निवासी पिताम्बर उर्फ फुंदु लहरे द्वारा अवैध रूप से शराब बनाकर बिक्री किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर प्रशिक्षु उप निरीक्षक दिव्या बंजारे के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक नरसिंहनाथ यादव तथा आरक्षक सुशील यादव, तरुण महिलाने, संजय एक्का और शांति मिरी की टीम शासकीय वाहन से ग्राम गढ़उमरिया पहुंची।
पुलिस टीम ने गवाहों को साथ लेकर संदेही के मकान के पास घेराबंदी की। इसी दौरान एक व्यक्ति थैला लेकर भागने लगा, जिसे पुलिस टीम ने पीछा कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम पिताम्बर लहरे, पिता चैतराम लहरे बताया।

66 पाव देशी शराब और ₹400 बिक्री रकम बरामद
पुलिस के मुताबिक तलाशी के दौरान पिताम्बर के कब्जे में रखे थैले से 180 एमएल क्षमता वाली प्लास्टिक बोतलों में भरी देशी मसाला शराब के कुल 66 पाव बरामद हुए। शराब की कुल मात्रा 11.880 बल्क लीटर बताई गई है। इसके अलावा बिक्री की रकम ₹400 भी बरामद की गई।
पुलिस के अनुसार जब्त शराब की कुल कीमत करीब ₹5,600 है। गवाहों की मौजूदगी में जब्ती की कार्रवाई और वीडियोग्राफी की जा रही थी, इसी दौरान आरोपी पुलिस के कब्जे से निकलकर भागने का प्रयास करने लगा।
आरोपी को छुड़ाने पहुंची महिलाओं पर पुलिस से धक्का-मुक्की का आरोप
पुलिस के अनुसार घर की महिलाओं द्वारा आवाज लगाने पर दो अन्य महिलाएं भी मौके पर पहुंचीं। आरोप है कि बीना लहरे, रजनी मिरी सहित अन्य महिलाओं ने प्रशिक्षु उप निरीक्षक दिव्या बंजारे के साथ गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की की और पुलिस की कार्रवाई में बाधा उत्पन्न की।
मौके पर मौजूद पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए संबंधित आरोपियों को अभिरक्षा में लिया।
दो अलग-अलग अपराध दर्ज
अवैध शराब बरामदगी के मामले में थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 651/2026, धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
वहीं शासकीय कार्य में बाधा डालने, लोक सेवक को कर्तव्य निर्वहन से रोकने और आपराधिक बल के प्रयोग सहित अन्य आरोपों के संबंध में अपराध क्रमांक 654/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
इस मामले में पिताम्बर उर्फ फुंदु लहरे, बीना लहरे, दुमेश्वरी लहरे और रजनी मिरी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी
पिताम्बर उर्फ फुंदु लहरे, पिता चैतराम लहरे, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम गढ़उमरिया, थाना जूटमिल, जिला रायगढ़।
बीना लहरे, पति पिताम्बर लहरे, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम गढ़उमरिया, थाना जूटमिल, जिला रायगढ़।
दुमेश्वरी लहरे, पति चैतराम लहरे, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम गढ़उमरिया, थाना जूटमिल, जिला रायगढ़।
रजनी मिरी, पति हरे कृष्णा मिरी, उम्र 30 वर्ष, निवासी कुसापास, सुंदरगढ़, थाना एवं जिला सुंदरगढ़, ओडिशा।
एसएसपी का सख्त संदेश
रायगढ़ पुलिस के एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस अथवा किसी भी शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने और कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले कृत्यों से सख्ती से निपटा जाएगा तथा नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी ने आम नागरिकों से अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। पत्रकारिता में रुचि रखने वाले इच्छुक युवक-युवतियां संपर्क करें और पत्रकारिता में अपना करियर बनाएं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































