नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मैना चौक पर तलवार लहराने का आरोप, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मैना चौक पर तलवार लहराने का आरोप, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

नगर निगम गार्डन के पास लोगों को भयभीत करने की सूचना पर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, तलवार जब्त कर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज।

रायपुर ACGN:- राजधानी रायपुर में सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराकर लोगों को भयभीत करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तलवार जब्त की है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 21 अक्टूबर 2026 को कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मैना चौक स्थित नगर निगम गार्डन के पास एक युवक हाथ में तलवार लेकर लहरा रहा है और लोगों को डरा रहा है। सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
पुलिस टीम ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अनीश ताण्डी बताया। पुलिस के अनुसार, तलवार रखने के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे जाने पर युवक कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने उसके कब्जे से एक तलवार जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनीश ताण्डी, पिता बेंजामिन ताण्डी, उम्र 22 वर्ष, निवासी उत्कल नगर, आकाशवाणी के पास, गली नंबर 02, थाना सिविल लाइन, रायपुर के रूप में हुई है।
कोतवाली थाने में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 408/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 में मामला दर्ज किया गया है। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।                   7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। पत्रकारिता में रुचि रखने वाले इच्छुक युवक-युवतियां संपर्क करें और पत्रकारिता में अपना करियर बनाएं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now