नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रावण दहन के बाद पुरानी रंजिश में खूनी हमला, नाबालिग के सिर पर गंभीर चोट; 5 आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

रावण दहन के बाद पुरानी रंजिश में खूनी हमला, नाबालिग के सिर पर गंभीर चोट; 5 आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

मस्तूरी थाना क्षेत्र के लावर गांव में वारदात, चूड़ा और डंडे से हमला करने का आरोप; पुलिस ने हथियार जब्त कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

बिलासपुर ACGN:- जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लावर में रावण दहन के बाद पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट और हत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, 20 अक्टूबर 2026 की रात करीब 8:30 से 9 बजे के बीच भोथीडीह स्थित मिडिल स्कूल परिसर में एक 17 वर्षीय किशोर पर चूड़ा और डंडे से हमला किया गया। हमले में किशोर के सिर, गले और हाथ में चोट आई है। मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
        दो महीने पुरानी बात को लेकर हुआ विवाद
पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, करीब दो महीने पहले किशोर भानू कैवर्त ने अरुण खुटे उर्फ गुड्डू और उसके कुछ साथियों को एक अज्ञात लड़की के साथ पकड़े जाने की घटना का जिक्र किया था। इसी बात को लेकर रावण दहन के बाद किशोर और अरुण खुटे के बीच विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि विवाद के दौरान गाली-गलौज की गई और इसके बाद अरुण खुटे सहित पांच लोगों ने किशोर पर हमला कर दिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने हाथ में पहने चूड़े और डंडे से किशोर के सिर, गले और हाथ पर वार किया, जिससे उसके सिर में चोट आई और गले व हाथ में भी चोटें लगीं। घटना के बाद पीड़ित की रिपोर्ट पर मस्तूरी थाने में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।
        पांच आरोपी गिरफ्तार, चूड़ा और डंडा जब्त
मस्तूरी पुलिस ने इस मामले में अरुण कुमार खुटे उर्फ गुड्डू सतनामी (21), संजीत कारके (27), संजू कारके (22), सिद्धार्थ उर्फ चिंटू कारके (26) और संजू उर्फ शुभम यादव (26) को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी ग्राम लावर, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए चूड़े और डंडे को भी जब्त किया है। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 773/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 115(2), 191(1), 191(2), 109 और 324(4) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया गया। मामले में आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। पत्रकारिता में रुचि रखने वाले इच्छुक युवक-युवतियां संपर्क करें और पत्रकारिता में अपना करियर बनाएं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now