नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ पहुंचीं, बस्तर दशहरा और मुरिया दरबार में होंगी शामिल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ पहुंचीं, बस्तर दशहरा और मुरिया दरबार में होंगी शामिल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचीं राष्ट्रपति, राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया स्वागत; लोकभवन में भी हुआ आत्मीय अभिनंदन।

रायपुर ACGN:- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 को रायपुर पहुंचीं। स्वामी विवेकानंद विमानतल पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी रही।


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर राष्ट्रपति का प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक बस्तर दशहरा और मुरिया दरबार में राष्ट्रपति की सहभागिता प्रदेश के लिए गौरव का अवसर है। उनकी उपस्थिति से छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान और सम्मान मिलेगा।


मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि राष्ट्रपति के आगमन से विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को नई ऊर्जा मिलेगी। बस्तर दशहरा अपनी विशिष्ट परंपराओं और जनजातीय संस्कृति के लिए देशभर में जाना जाता है। मुरिया दरबार भी बस्तर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जहां जनजातीय समाज की परंपराओं और जनभावनाओं को विशेष महत्व दिया जाता है।


रायपुर आगमन के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु लोकभवन पहुंचीं, जहां राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी ने भी राष्ट्रपति का आत्मीय अभिनंदन किया।


राष्ट्रपति के इस दो दिवसीय प्रवास को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, विशेषकर बस्तर की जनजातीय परंपराओं को सामने लाने के अवसर के रूप में देखा जा रहा है। बस्तर दशहरा और मुरिया दरबार में उनकी सहभागिता से प्रदेश की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान को नई प्रतिष्ठा मिलने की उम्मीद जताई गई है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।                  7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। पत्रकारिता में रुचि रखने वाले इच्छुक युवक-युवतियां संपर्क करें और पत्रकारिता में अपना करियर बनाएं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now