नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सक्ती में शक्ति की आराधना, सुरक्षा का संकल्प, विधि-विधान से हुई शस्त्र पूजा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सक्ती में शक्ति की आराधना, सुरक्षा का संकल्प, विधि-विधान से हुई शस्त्र पूजा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सक्ती, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

विजयादशमी पर कलेक्टर जयश्री जैन और एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने की पूजा-अर्चना, जिलेवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना

सक्ती ACGN:- विजयादशमी के पावन अवसर पर 20 अक्टूबर को रक्षित केंद्र सक्ती में वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में विधि-विधान के साथ शस्त्र पूजा संपन्न हुई। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन और पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना की। अधिकारियों ने जिलेवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली, शांति और नागरिकों की सुरक्षा के लिए मंगलकामना की।


कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती भुवनेश्वरी पैकरा ने भी पूजार्चना की। विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। इसी संदेश के साथ आयोजित शस्त्र पूजा में शस्त्रों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए जनसेवा, कर्तव्यनिष्ठा और जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संकल्प को दोहराया गया।


इस अवसर पर अधिकारियों ने जिलेवासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। साथ ही समाज में आपसी सद्भाव, भाईचारा, प्रेम और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।


भारतीय परंपरा में शस्त्र पूजा शक्ति, साहस, कर्तव्य और धर्म की रक्षा का प्रतीक मानी जाती है। पुलिस बल के लिए यह आयोजन आम नागरिकों की सुरक्षा, कर्तव्यों के प्रति समर्पण और जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की प्रतिबद्धता को दोहराने का अवसर भी रहा।


कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक उमेश राय, थाना प्रभारी सक्ती लखन पटेल सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सक्ती पुलिस की ओर से समस्त जिलेवासियों को विजयादशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।                 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। पत्रकारिता में रुचि रखने वाले इच्छुक युवक-युवतियां संपर्क करें और पत्रकारिता में अपना करियर बनाएं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now