नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कोरबा ब्रेकिंग: बाइक सवार को ट्रेलर ने रौंदा, शव के हुए दो टुकड़े; ट्रेलर जब्त, युवक की पहचान में जुटी पुलिस – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कोरबा ब्रेकिंग: बाइक सवार को ट्रेलर ने रौंदा, शव के हुए दो टुकड़े; ट्रेलर जब्त, युवक की पहचान में जुटी पुलिस

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

छूरी हाई स्कूल के पास दर्दनाक हादसा, मौके पर युवक की मौत; पुलिस ने ट्रेलर जब्त कर थाने पहुंचाया, बाइक नंबर से मृतक की पहचान का प्रयास

कोरबा ACGN:- कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत छूरी हाई स्कूल के समीप विजयादशमी के दिन एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, एक ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में लेकर रौंद दिया। हादसा इतना गंभीर था कि युवक के शव के दो टुकड़े हो गए और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।


घटना की सूचना मिलते ही 112 की टीम और छूरी क्षेत्र में विजयादशमी की ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कटघोरा अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मर्चुरी में रखा गया है।


इस मामले में पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रेलर को जब्त कर थाने ले गई है। वहीं, मृतक युवक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस बाइक के नंबर CG 12 AP 4326 के आधार पर युवक की पहचान करने में जुटी हुई है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी जांच के बाद सामने आएगी।
विजयादशमी के पर्व पर हुए इस दर्दनाक हादसे ने क्षेत्र में शोक का माहौल पैदा कर दिया है। फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता मृतक की पहचान सुनिश्चित करना और दुर्घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाने में जुटी है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।                 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। पत्रकारिता में रुचि रखने वाले इच्छुक युवक-युवतियां संपर्क करें और पत्रकारिता में अपना करियर बनाएं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now