नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रायगढ़ पुलिस लाइन में गूंजा शस्त्रों का जयघोष, विजयादशमी पर SSP ने की मां भगवती की आराधना – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

रायगढ़ पुलिस लाइन में गूंजा शस्त्रों का जयघोष, विजयादशमी पर SSP ने की मां भगवती की आराधना

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी रायगढ़

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अस्त्र-शस्त्र और पुलिस वाहनों का पूजन, परंपरा के अनुसार हुई हर्ष फायरिंग; जिलेभर के थाना-चौकियों में भी निभाई गई शस्त्र पूजा की परंपरा

रायगढ़ ACGN:- बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक विजयादशमी पर्व पर रायगढ़ पुलिस लाइन में आस्था, परंपरा और कर्तव्य का अनूठा संगम देखने को मिला। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पुलिस लाइन में विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शस्त्र पूजन समारोह आयोजित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह की उपस्थिति में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने मां भगवती की आराधना करते हुए अस्त्र-शस्त्रों एवं पुलिस वाहनों की विधिवत पूजा की।
शस्त्र पूजन से पहले पुलिस के अस्त्र-शस्त्रों और वाहनों की साफ-सफाई कर उन्हें सुसज्जित किया गया। इसके बाद पूजा स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां भगवती की आराधना की गई। पुलिस अधिकारियों ने शस्त्रों और वाहनों का पूजन कर जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की कामना की। परंपरा के अनुसार राखिया फल की प्रतीकात्मक बलि भी अर्पित की गई।


पूजन के बाद विजयादशमी की पारंपरिक रस्म के तहत एसएसपी शशि मोहन सिंह सहित उपस्थित पुलिस अधिकारियों ने हर्ष फायरिंग की। इस दौरान पुलिस लाइन परिसर में उत्साह का माहौल रहा और पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने अपने कर्तव्य के प्रति समर्पण तथा जनसेवा की भावना को दोहराया।
SSP ने दी जिलेवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं
इस अवसर पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने जिलेवासियों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विजयादशमी सत्य, धर्म और न्याय की विजय का प्रतीक है। उन्होंने नागरिकों से आपसी सौहार्द, शांति और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की।
एसएसपी ने कहा कि रायगढ़ पुलिस जिलेवासियों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। त्योहार के दौरान नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और पुलिस हर परिस्थिति में अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए तत्पर है।


थाना-चौकियों में भी गूंजा शस्त्र पूजन का मंत्र
विजयादशमी के अवसर पर केवल पुलिस लाइन ही नहीं, बल्कि रायगढ़ जिले के सभी थाना और चौकी परिसरों में भी शस्त्र पूजन किया गया। थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस के अस्त्र-शस्त्रों की साफ-सफाई कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने जनसेवा, कर्तव्यनिष्ठा और नागरिकों की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। विजयादशमी का यह आयोजन पुलिस बल के लिए परंपरा के साथ-साथ अपने दायित्वों को याद करने और समाज की सुरक्षा के संकल्प को मजबूत करने का अवसर भी बना।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात पुष्पेंद्र सिंह बघेल, डीएसपी श्रीमती उन्नति ठाकुर, सीएसपी राहुल उइके, डीएसपी रोहित शुक्ला, उत्तम प्रताप सिंह, सुशांतो बनर्जी, रक्षित निरीक्षक अमित सिंह, कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी सहित पुलिस लाइन का समस्त अमला उपस्थित रहा।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।                  7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। पत्रकारिता में रुचि रखने वाले इच्छुक युवक-युवतियां संपर्क करें और पत्रकारिता में अपना करियर बनाएं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now