नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , असत्य पर सत्य की जीत का संदेश, राज्यपाल रमेन डेका ने दी विजयादशमी की शुभकामनाएं – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

असत्य पर सत्य की जीत का संदेश, राज्यपाल रमेन डेका ने दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की, सत्य, सदाचार और सामाजिक सद्भाव के मार्ग पर चलने का दिया संदेश
रायपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने विजयादशमी (दशहरा) पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रदेश के सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए विजयादशमी को अन्याय पर न्याय और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक बताया।
राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि विजयादशमी का पर्व हमें जीवन में कठिनाइयों और चुनौतियों के बावजूद अपने आदर्शों तथा नैतिक मूल्यों के प्रति दृढ़ रहने की प्रेरणा देता है। यह पर्व सिखाता है कि सत्य और सदाचार के मार्ग पर चलने वाले लोगों को अपने सिद्धांतों से कभी पीछे नहीं हटना चाहिए।
उन्होंने प्रदेशवासियों से समाज में सद्भाव, एकता और शांति बनाए रखने के लिए अपना योगदान देने का आह्वान किया। राज्यपाल ने कहा कि सत्य, सदाचार और अच्छाई के रास्ते पर चलने वालों की सदैव जीत होती है। विजयादशमी का संदेश केवल धार्मिक उत्सव तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन में बुराइयों को त्यागकर अच्छे विचारों और सकारात्मक कार्यों को अपनाने की प्रेरणा भी देता है।
राज्यपाल ने आशा व्यक्त की कि विजयादशमी का यह पावन पर्व प्रदेश में आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और खुशहाली को मजबूत करेगा तथा सभी नागरिकों को सत्य और न्याय के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। पत्रकारिता में रुचि रखने वाले इच्छुक युवक-युवतियां संपर्क करें और पत्रकारिता में अपना करियर बनाएं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now