नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जोंकी में जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश! 10 गिरफ्तार, नकदी और ताश की गड्डी जब्त – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जोंकी में जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश! 10 गिरफ्तार, नकदी और ताश की गड्डी जब्त

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

सकरी पुलिस की रेड में 16,300 रुपये बरामद, जुआ खेलने के आरोप में 10 लोगों पर कार्रवाई

बिलासपुर ACGN:- ग्राम जोंकी में जुआ खेलने की सूचना पर सकरी पुलिस ने दबिश देकर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 52 पत्ती ताश और 16,300 रुपये नकद जब्त किए हैं। मामले में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कार्रवाई के दौरान मुकेश केंवट (30), सरोज कुमार डोम (30), नितिन पटेल (24), शशिकांत पटेल (42), सरजू पटेल (51), जितेंद्र कौशिक (32), आनंद पटेल (42), आकाश रजक (23), श्रवण कुमार केंवट (39) और रामायण पटेल (30) को गिरफ्तार किया गया।


पुलिस के मुताबिक, आरोपियों में अधिकांश बिलासपुर शहर के मंगला क्षेत्र के निवासी हैं। वहीं, सरजू पटेल मुंगेली जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र के बरेला गांव का निवासी बताया गया है। पुलिस ने मौके से ताश की 52 पत्तियां और 16,300 रुपये नकद जब्त किए हैं।


इस कार्रवाई में सकरी थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंदे एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में जुआ गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में एक कदम माना जा रहा है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। पत्रकारिता में रुचि रखने वाले इच्छुक युवक-युवतियां संपर्क करें और पत्रकारिता में अपना करियर बनाएं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now