जमीन विवाद में खूनी वार, 77 वर्षीय बुजुर्ग का गला काटा!
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी रायगढ़
ग्राम बड़े रेगड़ा में पड़ोसी पर चाकू से जानलेवा हमला करने का आरोप, चक्रधरनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया; घायल की हालत सामान्य।
रायगढ़ ACGN:- जमीन का विवाद इतना बढ़ गया कि बात एक बुजुर्ग की जान पर हमले तक पहुंच गई। रायगढ़ जिले के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बड़े रेगड़ा में 77 वर्षीय मनधर यादव पर धारदार चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, जमीन को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद के बीच पड़ोसी नत्थूलाल अगरिया (57 वर्ष) ने कथित तौर पर बुजुर्ग के गले पर चाकू से वार कर दिया। घटना के बाद चक्रधरनगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक, 15 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 6 से 7 बजे मनधर यादव गांव के दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए थे। इसी दौरान उन पर हमला किया गया, जिससे उनके गले में गंभीर चोट आई। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में भर्ती कराया। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घायल के पुत्र रामकुमार यादव की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी नत्थूलाल अगरिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बताया कि दोनों के घर एक-दूसरे से लगे हुए हैं और जमीन को लेकर उनके बीच अक्सर विवाद होता था। घटना के दिन भी इसी विवाद के चलते उसने कटहल काटने वाले धारदार चाकू से मनधर यादव के गले पर वार किया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त चाकू जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घायल मनधर यादव की स्थिति फिलहाल सामान्य बताई गई है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा, प्रशिक्षु निरीक्षक हर्ष चंद्राकर, प्रधान आरक्षक मोहम्मद दिलदार कुरैशी एवं पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जमीन जैसे विवादों का हिंसक रूप लेना समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। मामूली कहासुनी या लंबे समय से चला आ रहा विवाद भी यदि समय रहते शांतिपूर्ण तरीके से नहीं सुलझाया जाए, तो गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं। ऐसे मामलों में कानून का सहारा लेना और विवादों का समाधान संवाद एवं वैधानिक प्रक्रिया से करना बेहद जरूरी है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। पत्रकारिता में रुचि रखने वाले इच्छुक युवक-युवतियां संपर्क करें और पत्रकारिता में अपना करियर बनाएं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































