नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दुर्गा पूजा में डांडिया की धूम, संगीत की धुन पर थिरके लोग! – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

दुर्गा पूजा में डांडिया की धूम, संगीत की धुन पर थिरके लोग!

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बरहमपुर, ओडिशा

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनिल कुमार चौधरी, गंजाम

डांडिया उत्सव में उमड़ा उत्साह, विभिन्न संस्थाओं ने आयोजित किए सांस्कृतिक कार्यक्रम; जनप्रतिनिधियों ने भी लिया हिस्सा।


बरहमपुर ACGN:- दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व के अवसर पर ओडिशा के बरहमपुर शहर में डांडिया नृत्य की धूम देखने को मिल रही है। शहर की विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में युवा, महिलाएं और पुरुष संगीत की धुन पर थिरकते नजर आ रहे हैं। पारंपरिक गीतों, डीजे संगीत और सामूहिक नृत्य के बीच लोग एक-दूसरे को दशहरा की शुभकामनाएं देते हुए पर्व का आनंद उठा रहे हैं।


इसी क्रम में केसी हाई स्कूल के खेल मैदान में कला अंजलि सांस्कृतिक अनुष्ठान की ओर से सामूहिक डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया। संस्था की मुख्य प्रशासक रामेश्वरी नंद की प्रत्यक्ष देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में बरहमपुर विधायक के. अनिल कुमार और महापौर संघमित्रा दलाई सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान डांडिया प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया और अतिथियों का सम्मान किया गया। आयोजन में शिवानंद बारिक ने सहयोग प्रदान किया।


वहीं, स्पंदन अनुष्ठान की ओर से आस्का रोड स्थित चतुर्भुज धर्मशाला परिसर में भी डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समन्वय कान्हु राउत ने किया। इस अवसर पर सुष्मिता, दिलीप, पुष्पांजलि सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
इसी तरह राजरानी लॉन परिसर में आयोजित डांडिया डांस कार्यक्रम का समन्वय संचालिका रश्मिता दलाई ने किया। दिलेशु, संतोष और अमर सहित अन्य लोगों ने कार्यक्रम के संचालन में सहयोग दिया। बरहमपुर सांसद की प्रतिनिधि मीना ध्यानसामंतरा ने अतिथि के रूप में शामिल होकर डांडिया नृत्य में भी भाग लिया और उपस्थित लोगों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दीं।
दुर्गा पूजा के दौरान आयोजित इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बरहमपुर में उत्सव का माहौल बना हुआ है। डांडिया नृत्य के माध्यम से लोग आपसी मेलजोल, उल्लास और सांस्कृतिक परंपराओं के साथ पर्व की खुशियां साझा कर रहे हैं।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। पत्रकारिता में रुचि रखने वाले इच्छुक युवक-युवतियां संपर्क करें और पत्रकारिता में अपना करियर बनाएं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now