नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 25 साल की सेवा, कितने बदले हालात? विकसित भारत के संकल्प की परीक्षा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

25 साल की सेवा, कितने बदले हालात? विकसित भारत के संकल्प की परीक्षा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


सूरजपुर छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू छत्तीसगढ़

जनकल्याण से सुशासन तक का सफर, सेवा संकल्प अभियान के समापन पर कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने रखे विचार

सूरजपुर ACGN:- सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने इसे जनकल्याण और राष्ट्रहित को समर्पित प्रेरक यात्रा बताया है। उनके विशेष लेख के अनुसार, 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में सार्वजनिक जीवन की जिम्मेदारी संभालने से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक का सफर विकास और जनविश्वास से जुड़ा रहा है।
मंत्री राजेश अग्रवाल ने अपने लेख में प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना जैसी पहलों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य गरीबों, महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। जनधन योजना, डिजिटल इंडिया और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के जरिए सरकारी योजनाओं को अधिक पारदर्शी बनाने, वहीं किसान सम्मान निधि, मुद्रा योजना, स्टार्टअप इंडिया और कौशल विकास के माध्यम से किसानों, युवाओं और उद्यमियों के लिए अवसर बढ़ाने पर भी जोर दिया गया है।
लेख में विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को भी महत्वपूर्ण बताया गया है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम और प्रमुख तीर्थस्थलों के विकास का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन स्थानीय रोजगार, हस्तशिल्प और आजीविका के अवसरों को बढ़ावा दे सकता है।
छत्तीसगढ़ के संदर्भ में मंत्री ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में पर्यटन स्थलों के विकास, जनजातीय संस्कृति के संरक्षण और स्थानीय कलाकारों एवं शिल्पकारों को प्रोत्साहन देने के प्रयासों का उल्लेख किया है। उनके अनुसार, राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित सेवा संकल्प अभियान को भी लेख में प्रमुखता दी गई है। मंत्री के मुताबिक, अभियान के अंतर्गत 12 प्रमुख पहलों के माध्यम से जनभागीदारी, सामाजिक जागरूकता, रचनात्मकता और सेवा की भावना को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया। ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा’, ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’, ‘आंगन मिलन सेवा’, ‘सेवा की कहानी’ और ‘सुशासन सेवा संवाद’ जैसी गतिविधियों के जरिए समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने का संदेश दिया गया।
17 अक्टूबर को अभियान के औपचारिक समापन के अवसर पर लेख में यह भी कहा गया है कि सेवा का संकल्प किसी आयोजन तक सीमित नहीं रहना चाहिए। स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जरूरतमंदों की सहायता, बेटियों की शिक्षा, सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण और सामाजिक सद्भाव जैसे कार्यों को नागरिकों के दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना जरूरी है।
मंत्री राजेश अग्रवाल ने नागरिकों, युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों, कलाकारों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों से सेवा की भावना को आगे बढ़ाने का आह्वान किया है। लेख का मूल संदेश है कि विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ का लक्ष्य केवल सरकारी योजनाओं से नहीं, बल्कि जनभागीदारी, जिम्मेदारी और निरंतर सामाजिक प्रयासों से भी साकार हो सकता है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।               7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। पत्रकारिता में रुचि रखने वाले इच्छुक युवक-युवतियां संपर्क करें और पत्रकारिता में अपना करियर बनाएं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now