मासूम पर सितम की हद! सिगरेट से दागने का आरोप, सौतेला पिता-मां गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर
मारपीट और क्रूरता से मासूम के चेहरे, आंख व शरीर पर गंभीर चोटें, सिविल लाइन पुलिस की त्वरित कार्रवाई
रायपुर ACGN:- राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तरुण नगर, पंडरी से मासूम बच्चे के साथ कथित अमानवीय मारपीट और क्रूरता का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार 13 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 8:30 बजे एक मासूम बच्चे और उसके भाई के साथ उसके सौतेले पिता राजा उर्फ सुरेश दीप ने बेरहमी से मारपीट की। आरोप है कि मासूम को सिगरेट से भी दागा गया, जिससे उसके चेहरे, आंख और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।
मामले की जानकारी मिलने के बाद प्रार्थिया सुशीला जगत ने मोहल्लेवासियों के साथ थाना सिविल लाइन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक बच्चे की मां अन्नु देवी पर भी बच्चों के साथ हो रही हिंसा को रोकने के बजाय आरोपी का साथ देने और घटना को छिपाने का प्रयास करने का आरोप है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल लाइन पुलिस ने अपराध क्रमांक 543/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 3(5) तथा किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम की धारा 75 के तहत कार्रवाई शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन और थाना प्रभारी सिविल लाइन के नेतृत्व में पुलिस ने प्रार्थी एवं गवाहों से पूछताछ के बाद आरोपी राजा उर्फ सुरेश दीप और अन्नु देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ में दोनों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपियों में राजा उर्फ सुरेश दीप, उम्र करीब 35 वर्ष, निवासी तरुण नगर, पंडरी, रायपुर और अन्नु देवी, उम्र करीब 40 वर्ष, निवासी तरुण नगर, पंडरी, रायपुर शामिल हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बच्चों के साथ किसी भी प्रकार की हिंसा, क्रूरता या उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। पत्रकारिता में रुचि रखने वाले इच्छुक युवक-युवतियां संपर्क करें और पत्रकारिता में अपना करियर बनाएं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































