नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राष्ट्रीय एकता दिवस पर नशे के खिलाफ रायपुर में बाइक रैली का संदेश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

राष्ट्रीय एकता दिवस पर नशे के खिलाफ रायपुर में बाइक रैली का संदेश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


रायपुर छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

राष्ट्रीय एकता दिवस पर “FIGHT AGAINST DRUGS” थीम के साथ रैली का अभिनंदन, “ड्रग फ्री छत्तीसगढ़” वीडियो सॉन्ग लॉन्च

रायपुर ACGN:- राष्ट्रीय एकता दिवस 2026 के अवसर पर “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” और “नशामुक्त भारत, सशक्त भारत” के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ओडिशा से निकली राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली के रायपुर पहुंचने पर पुलिस कमिश्नरेट रायपुर की ओर से विमतारा हॉल, मधु पिल्लै चौक, सिविल लाइंस में अभिनंदन एवं नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इससे पहले 16 अक्टूबर को मरीन ड्राइव तेलीबांधा में रैली का स्वागत किया गया था।


कार्यक्रम में रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा और पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस दौरान डीसीपी क्राइम स्मृतिक राजनाला, डीसीपी नॉर्थ दीपमाला कश्यप, डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के राज्य प्रमुख अनिल कुमार सहित पुलिस अधिकारी, महिला स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, मार्शल आर्ट्स के विद्यार्थी और महाविद्यालयीन छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में नशे के दुष्परिणामों और इसके सामाजिक प्रभावों पर आधारित जागरूकता वीडियो जारी किया गया। युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा तैयार “ड्रग फ्री छत्तीसगढ़” वीडियो सॉन्ग का भी विमोचन किया गया। देशभक्ति गीतों और विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से युवाओं एवं सामाजिक संगठनों ने कार्यक्रम में भागीदारी निभाई।


पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला ने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि अगर नशा करना ही है तो जिम्मेदारी और कर्तव्यों के प्रति समर्पण का नशा करें। उन्होंने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के साथ जनभागीदारी को भी जरूरी बताया और नागरिकों से नशे के अवैध कारोबार की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने की अपील की।


विधायक पुरंदर मिश्रा ने युवाओं से नशे से दूर रहकर परिवार और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियां निभाने का आह्वान किया। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से कम से कम 10 लोगों को नशामुक्ति के लिए प्रेरित करने का संकल्प लेने की अपील की।


रैली के ओडिशा दल के नेतृत्वकर्ता इंस्पेक्टर समर्थ और छत्तीसगढ़ पुलिस दल के नेतृत्वकर्ता रवींद्र गिरी ने राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताई। राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और सामाजिक जागरूकता में योगदान के लिए ओडिशा और छत्तीसगढ़ पुलिस के बाइक राइडर्स को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।


इसी अवसर पर पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ विशेष हेल्पलाइन नंबर 9479211933 जारी किया है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थों की तस्करी, खरीद-बिक्री अथवा NDPS एक्ट से जुड़ी किसी भी अवैध गतिविधि की गोपनीय सूचना इस नंबर पर साझा करें।


राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली का यह आयोजन महज स्वागत तक सीमित नहीं रहा, बल्कि युवाओं को नशे से दूर रहने, राष्ट्रहित में सकारात्मक भूमिका निभाने और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने का संदेश देता नजर आया। कार्यक्रम के जरिए पुलिस ने साफ संकेत दिया कि राष्ट्रीय एकता के साथ नशामुक्त समाज का संकल्प भी जनभागीदारी से ही मजबूत होगा।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। पत्रकारिता में रुचि रखने वाले इच्छुक युवक-युवतियां संपर्क करें और पत्रकारिता में अपना करियर बनाएं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now