नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नारी शक्ति का सम्मान, 20 महिलाओं को मिला गौरव; दुर्गा पूजा पर सजा सम्मान का मंच – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

नारी शक्ति का सम्मान, 20 महिलाओं को मिला गौरव; दुर्गा पूजा पर सजा सम्मान का मंच

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गंजाम, ओडिशा

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनिल कुमार चौधरी, गंजाम

डॉक्टर से लेकर समाजसेवी, लेखिका, गायिका और खिलाड़ियों तक को किया गया सम्मानित, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां।

गंजाम ACGN:- शारदीय दुर्गा पूजा के अवसर पर ओडिशा के गंजाम जिले में राज्य भाजपा महिला मोर्चा और जिला महिला मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में नारी शक्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया। बरहमपुर स्थित होटल मोती कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 20 महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में राज्य महिला मोर्चा की अध्यक्ष डॉ. ऐश्वर्या विश्वाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने महिला सशक्तीकरण पर अपने विचार रखते हुए राज्य सरकार की ओर से महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। राज्य महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष अनुजा नंदा विश्वाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने सम्मान समारोह के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं से समाज की मुख्यधारा से जुड़ने और आगे बढ़कर अपनी प्रतिभा दिखाने का आह्वान किया।


पार्षद बनिता साहू ने अतिथि के रूप में उपस्थित होकर महिलाओं का उत्साह बढ़ाया। सम्मानित होने वाली महिलाओं में डॉक्टर, समाजसेवी, लेखिका, गायिका, खिलाड़ी और सिलाई के कार्य से परिवार का भरण-पोषण करने वाली महिलाएं सहित विभिन्न क्षेत्रों में पहचान बनाने वाली महिलाएं शामिल रहीं। आयोजकों का उद्देश्य महिलाओं की उपलब्धियों को पहचान देना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम में गीता दाश, रीना महाराणा, रंजीत डाकुआ, सुजाता षढगीं, सस्मिता बिस्वाल, लुहाझर की सरपंच कमला रेड्डी और ममता राणा सहित महिला मोर्चा के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर नृत्य और गीतों की प्रस्तुतियां भी दी गईं तथा कलाकारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पत्रकार एवं गायक सुदीप कुमार साहू, कंपोजर, मंच संचालिका रश्मिता दलाई और गायिका मधुस्मिता दास ने सांस्कृतिक कार्यक्रम को विशेष रूप दिया। अंत में महिला मोर्चा की महासचिव मोनिका प्रहराज ने आभार व्यक्त किया।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। बने अपने क्षेत्र की आवाज! 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now