नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , तुषुरा में धूमधाम से मनी महाराजा अग्रसेन जयंती, ‘एक ईंट, एक रुपया’ का संदेश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

तुषुरा में धूमधाम से मनी महाराजा अग्रसेन जयंती, ‘एक ईंट, एक रुपया’ का संदेश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलांगीर, ओडिशा

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- पवन अग्रवाल, बलांगीर

सामाजिक सहयोग और आत्मनिर्भरता की भावना पर जोर, प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया गया सम्मानित।

बलांगीर ACGN:- ओडिशा के बलांगीर जिले के तुषुरा स्थित केड़िया भवन में रविवार को महाराजा अग्रसेनजी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। समारोह में समाज के लोगों ने महाराजा अग्रसेनजी के विचारों को याद करते हुए सामाजिक एकता, सहयोग और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के उपाध्यक्ष दीपक कुमार गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने महाराजा अग्रसेनजी के प्रसिद्ध सिद्धांत ‘एक ईंट, एक रुपया’ को सामाजिक सहयोग और आत्मनिर्भरता की प्रेरणादायक मिसाल बताया। उन्होंने कहा कि इस सिद्धांत की भावना समाज के प्रत्येक व्यक्ति को एक-दूसरे की मदद करने और सामूहिक विकास के लिए प्रेरित करती है।
तुषुरा मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष चंद्रभान जैन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कालाहांडी मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। रोहित अग्रवाल और वीरेंद्र कुमार जैन ने मंच संचालन किया। समारोह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अंत में युवा उद्योगपति दीनदयाल केड़िया ने धन्यवाद ज्ञापन किया।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। बने अपने क्षेत्र की आवाज! 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now