नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नदी के रास्ते शराब की तस्करी! 65 साल का आरोपी गिरफ्तार, ₹63 हजार का सामान जब्त – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

नदी के रास्ते शराब की तस्करी! 65 साल का आरोपी गिरफ्तार, ₹63 हजार का सामान जब्त

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दुर्ग, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

धमधा पुलिस की ग्राम सिल्ली में घेराबंदी, दो ब्रांड की 30 पौवा देशी शराब और परिवहन में इस्तेमाल टीवीएस एक्सेल वाहन जब्त।

दुर्ग ACGN:- अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए दुर्ग पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में थाना धमधा पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम सिल्ली में घेराबंदी कर 65 वर्षीय हरीलाल को अवैध रूप से देशी शराब का परिवहन करते पकड़ा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 30 पौवा देशी शराब और परिवहन में इस्तेमाल वाहन सहित कुल ₹63,000 की सामग्री जब्त की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 13 अक्टूबर 2026 को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति सगनी की ओर से देशी शराब लेकर शिवनाथ नदी के रास्ते ग्राम सिल्ली आने वाला है। सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम सिल्ली में घेराबंदी की और संदिग्ध टीवीएस एक्सेल 100 हैवी ड्यूटी वाहन क्रमांक CG 07 DD 2124 को रोककर तलाशी ली। वाहन की डिक्की से शोले मसाला ब्रांड की 17 पौवा और सुपर 36 मसाला ब्रांड की 13 पौवा, कुल 30 पौवा सीलबंद देशी शराब बरामद हुई।
पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में शराब और परिवहन में इस्तेमाल वाहन को विधिवत जब्त किया। जब्त शराब की कीमत ₹3,000 और वाहन की अनुमानित कीमत ₹60,000 बताई गई है। इस तरह कुल जब्त सामग्री का मूल्य ₹63,000 आंका गया है। आरोपी हरीलाल, उम्र 65 वर्ष, निवासी ग्राम सिल्ली, थाना धमधा, जिला दुर्ग के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री या परिवहन की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने कहा है कि कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। बने अपने क्षेत्र की आवाज! 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now