दरवाजा खुला छोड़कर सोना पड़ा भारी! घर से मोबाइल चोरी, आरोपी गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
दुर्ग, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय
पुरानी भिलाई पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चरौदा के नवीन नगर में मोबाइल चोरी के मामले में 28 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार; चोरी का मोबाइल बरामद।
दुर्ग ACGN:- रात में घर का दरवाजा खुला छोड़कर सोना एक युवक को भारी पड़ गया। घर से मोबाइल फोन गायब होने की शिकायत के बाद पुरानी भिलाई पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से चोरी हुआ मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चरौदा के नवीन नगर में ज्योति हॉस्पिटल के पीछे रहने वाले आशीर्वाद मानवेन्द्र, उम्र 26 वर्ष, ने 13 अक्टूबर 2026 को थाना पुरानी भिलाई में रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थी के मुताबिक, 12 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे वह घर का दरवाजा खुला छोड़कर सो गया था। रात करीब 2 बजे उसका भाई ड्यूटी से लौटा और उसे जगाकर बताया कि फोन लगाने पर कोई जवाब नहीं मिल रहा है। इसके बाद मोबाइल की तलाश की गई, लेकिन वह घर में नहीं मिला।
प्रार्थी ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, जिसके आधार पर मनीष कुमार यादव, उम्र 28 वर्ष, निवासी चरौदा, के संबंध में जानकारी मिली। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के पास से प्रार्थी का चोरी हुआ मोबाइल फोन बरामद किया गया। मामले में थाना पुरानी भिलाई में अपराध क्रमांक 584/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 331(4) और 305(ए) के अंतर्गत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस ने आरोपी मनीष कुमार यादव को 13 अक्टूबर 2026 को शाम 4:30 बजे गिरफ्तार किया और इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। आगे की पूछताछ और विवेचना के लिए आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेने हेतु न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, भिलाई-03, जिला दुर्ग के न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत किया गया है। मामले की विवेचना जारी है।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि रात में सोने से पहले घर के दरवाजे और खिड़कियां अच्छी तरह बंद रखें। मोबाइल और अन्य कीमती सामान सुरक्षित स्थान पर रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या चोरी की घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। बने अपने क्षेत्र की आवाज! 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































