त्योहारों से पहले सराफा बाजार में पुलिस अलर्ट, धोखाधड़ी पर भी हुई चर्चा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
दुर्ग, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सराफा बाजार का किया निरीक्षण, व्यापारियों के साथ बैठक में सीसीटीवी, सुरक्षा गार्ड, वन-वे और पार्किंग व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश।
दुर्ग ACGN:- त्योहारों के दौरान बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ और व्यापारिक गतिविधियों को देखते हुए दुर्ग पुलिस ने सराफा बाजार की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सराफा बाजार का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और व्यापारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश दिए।

बैठक में दूसरे राज्यों से आने वाले कुछ लोगों द्वारा कथित धोखाधड़ी तथा दुर्ग, पाटन और आसपास के क्षेत्रों में सामने आए मामलों पर भी चर्चा हुई।

पुलिस अधिकारियों ने शनिचरी बाजार में यातायात सुचारू रखने के लिए वन-वे व्यवस्था का पालन कराने, निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने और वाहनों को व्हाइट मार्किंग के भीतर खड़ा करने के निर्देश दिए। सराफा प्रतिष्ठानों और बाजार क्षेत्र में सुरक्षा मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरों को चालू और दुरुस्त रखने के साथ जरूरत के अनुसार निजी सुरक्षा गार्ड तैनात करने की सलाह भी दी गई।


बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शोभराज अग्रवाल, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती भारती मरकाम, थाना प्रभारी कोतवाली और सराफा संघ के अध्यक्ष श्री प्रकाश सांखला सहित 50 से अधिक व्यापारी एवं संघ के सदस्य उपस्थित रहे। अधिकारियों ने व्यापारियों की समस्याएं और सुझाव सुने तथा त्योहारों के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए आपसी समन्वय पर जोर दिया। सराफा संघ के सदस्यों ने पुलिस की इस पहल के प्रति आभार व्यक्त किया।

दुर्ग पुलिस ने सराफा कारोबारियों से अपील की है कि व्यापारिक लेन-देन के दौरान संबंधित व्यक्ति की पहचान और भुगतान की पुष्टि जरूर करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या धोखाधड़ी के प्रयास की जानकारी तत्काल पुलिस को दें तथा अपने प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी कैमरे चालू रखें।

आम नागरिकों और व्यापारियों से भी निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने, वन-वे व्यवस्था और यातायात नियमों का पालन करने तथा सड़क पर अनधिकृत पार्किंग से बचने की अपील की गई है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। बने अपने क्षेत्र की आवाज! 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































