नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मॉर्निंग वॉक से लौट रहे बुजुर्ग से मारपीट कर लूटे ₹19,500, विधि से संघर्षरत बालक पकड़ा गया – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मॉर्निंग वॉक से लौट रहे बुजुर्ग से मारपीट कर लूटे ₹19,500, विधि से संघर्षरत बालक पकड़ा गया

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- रायपुर

एटीएम में मदद करने के बहाने बनाया संपर्क, सुनसान जगह पर की वारदात; पुलिस ने ₹19,200 नगद और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की।

रायपुर ACGN:- राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में सुबह मॉर्निंग वॉक से लौट रहे बुजुर्ग के साथ मारपीट कर नकदी लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में विधि से संघर्षरत एक बालक को पकड़ा है। उसके कब्जे से लूट की ₹19,200 नगद रकम और घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, कुल लगभग ₹70,000 कीमत का सामान जब्त किया गया है।
पुलिस के अनुसार, घटना 12 अक्टूबर 2026 की है। प्रार्थी अमूल्य शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके बड़े पापा कमलेश कुमार शर्मा अपने मित्र कन्हैया लाल साहू के साथ मॉर्निंग वॉक से लौट रहे थे। इसी दौरान किड्ज डेफोडिल्स स्कूल के पास एटीएम से रुपये निकालते समय एक अज्ञात व्यक्ति ने मदद करने की पेशकश की। इसके बाद वह जगन्नाथ चौक के पास भी उनके आसपास मौजूद रहा।
आरोप है कि आगे किड्ज स्कूल के पास सुनसान जगह पर आरोपी ने पीछे से धक्का देकर कन्हैया लाल साहू को गिरा दिया और कमलेश कुमार शर्मा के साथ मारपीट करते हुए उनका गला ऐंठा तथा जेब से ₹19,500 लूटकर मोटरसाइकिल से फरार हो गया। घटना में कमलेश कुमार शर्मा को चोटें आईं, जबकि उनके मित्र का एक हाथ फ्रैक्चर हो गया। दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
मामले में थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 231/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(6) में अपराध दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) रॉबिन्सन गुरिया के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा सरस्वती नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की।
पुलिस टीम ने पीड़ितों से पूछताछ की और घटनास्थल सहित आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर की सूचना और मैदानी जांच के आधार पर पुलिस ने मामले में संलिप्त विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान उसने वारदात करना स्वीकार किया। उसके कब्जे से ₹19,200 नगद और घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल जब्त की गई है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। बने अपने क्षेत्र की आवाज! 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now