नवरात्रि में प्रतिबंधित मार्गों पर घुसे भारी वाहन, 36 पर कार्रवाई; ₹2.38 लाख जुर्माना
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर
मंदिरों में दर्शन और देर रात तक गरबा आयोजनों को देखते हुए यातायात पुलिस अलर्ट, नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई जारी रखने की चेतावनी।
रायपुर ACGN:- नवरात्रि पर्व में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए रायपुर कमिश्नरेट की यातायात पुलिस सख्ती बरत रही है। प्रतिबंधित समय में शहर के भीतर प्रवेश करने वाले भारी मालवाहक वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 36 वाहनों के चालान काटे गए और कुल ₹2 लाख 38 हजार का जुर्माना लगाया गया।
यातायात पुलिस के अनुसार, नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवी मंदिरों में दर्शन करने पहुंचते हैं। वहीं, देर रात तक रास गरबा और अन्य धार्मिक आयोजन भी होते हैं। ऐसे में भीड़भाड़ के बीच किसी अप्रिय घटना को रोकने और यातायात सुचारु रखने के लिए प्रतिबंधित समय में भारी मालवाहक वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक लगाई गई है।
पुलिस कमिश्नर रायपुर डॉ. संजीव शुक्ला (IPS) के निर्देश और पुलिस उपायुक्त यातायात एवं प्रोटोकॉल डॉ. अर्चना झा के मार्गदर्शन में शहर के प्रमुख प्रवेश मार्गों पर यातायात पुलिस के अधिकारी और जवान तैनात हैं। प्रतिबंध के बावजूद निर्धारित समय में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस उपायुक्त डॉ. अर्चना झा ने कहा कि नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंधित समय में भारी वाहनों के प्रवेश पर निगरानी जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, प्रतिबंधित समय में भारी वाहन शहर में न लाएं और नवरात्रि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। बने अपने क्षेत्र की आवाज! 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































