नशे के कारोबार पर पुलिस का वार, 4 आरोपी गिरफ्तार; सप्लाई का राज अब भी बाकी!
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर
पुरानी बस्ती और देवेन्द्र नगर में संयुक्त कार्रवाई, 353 प्रतिबंधित नशीली टैबलेट, स्कूटी, दो मोबाइल और नकदी जब्त; एक अन्य आरोपी की तलाश जारी।
रायपुर ACGN:- राजधानी में प्रतिबंधित नशीली टैबलेट के अवैध कारोबार पर रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने शिकंजा कसा है। 12 अक्टूबर को एण्टी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स, एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट और पुरानी बस्ती व देवेन्द्र नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीमों ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से निट्राजेपम (नाइट्रोसन-10) की कुल 353 प्रतिबंधित टैबलेट, 290 रुपये नकद, एक स्कूटी और दो मोबाइल फोन/आईफोन जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 2 लाख 41 हजार 490 रुपये बताई गई है।
पुरानी बस्ती में ग्राहक तलाशते मिला आरोपी
पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुशालपुर स्थित पहाड़ी तालाब के पास एक व्यक्ति प्रतिबंधित नशीली टैबलेट बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर अभय मिश्रा (23 वर्ष), निवासी प्रोफेसर कॉलोनी, पुरानी बस्ती को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से नशीली टैबलेट मिली। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में उसने टैबलेट बिलासपुर निवासी एक व्यक्ति से लाना और पुरानी बस्ती निवासी राहुल सिंह ठाकुर उर्फ पंकज ठाकुर (35 वर्ष) को बेचना बताया। इसके बाद पुलिस ने पंकज को भी गिरफ्तार किया।

दोनों आरोपियों से 170 टैबलेट, स्कूटी क्रमांक CG 04 NL 8408 और दो मोबाइल फोन/आईफोन जब्त किए गए, जिनकी कुल कीमत करीब 1 लाख 68 हजार रुपये बताई गई है। इस मामले में थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 539/26 के तहत नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट की धारा 22(ख) और 29 में अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, टैबलेट के स्रोत से जुड़ा एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
देवेन्द्र नगर में भी दो आरोपी पकड़ाए
दूसरी कार्रवाई में पुलिस को मंडी के सामने राम जानकी मंदिर चौक, देवेन्द्र नगर रोड के किनारे दो व्यक्तियों के नशीली टैबलेट बेचने के लिए ग्राहक तलाशने की सूचना मिली। टीम ने मौके पर पहुंचकर सोमनाथ यादव उर्फ सोमू (39 वर्ष), निवासी पंडरी कपड़ा मार्केट क्षेत्र, और पुष्पेन्द्र देवांगन (22 वर्ष), निवासी पंडरी तालाब के पास, को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 183 प्रतिबंधित टैबलेट और बिक्री की 290 रुपये नकद राशि जब्त की। इस मामले में थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 171/26 के तहत नारकोटिक एक्ट की धारा 21(बी) में अपराध दर्ज किया गया है। जब्त सामग्री की कीमत करीब 73 हजार 490 रुपये बताई गई है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी सोमनाथ यादव उर्फ सोमू के खिलाफ पहले भी देवेन्द्र नगर थाने में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हो चुके हैं। इन प्रकरणों में वह जेल में भी रह चुका है।
अब सप्लाई के स्रोत पर नजर
दो अलग-अलग इलाकों में कार्रवाई के बाद चार आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है, लेकिन पुरानी बस्ती के मामले में टैबलेट कहां से लाई जा रही थीं और इनके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हैं, इसका पूरा खुलासा होना अभी बाकी है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। अब देखना होगा कि जांच में नशीली टैबलेट की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों तक पुलिस कब पहुंचती है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। बने अपने क्षेत्र की आवाज 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































