हाईवे पर घंटों जाम, यात्री बेहाल… NHAI पर अब कोर्ट में परिवाद!
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
मदनपुर घाट में दो ट्रेलरों की घटना से नेशनल हाईवे-130 पर ठप हुआ आवागमन, पुलिस के अनुसार NHAI से त्वरित मदद नहीं मिलने पर कटघोरा न्यायालय में कार्रवाई।
कोरबा ACGN:- नेशनल हाईवे-130 पर मदनपुर घाट में ट्रेलरों की घटना के बाद घंटों तक आवागमन बाधित रहा। बसों में सफर कर रहे यात्रियों से लेकर एम्बुलेंस में उपचार के लिए जा रहे मरीजों और ट्रेन व हवाई यात्रा के लिए निकले लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। इस मामले में बांगो पुलिस ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारियों के विरुद्ध कटघोरा न्यायालय में भारतीय न्याय संहिता की धारा 222(ए) के तहत परिवाद दायर किया है।
पुलिस के मुताबिक, 12 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 2:30 बजे मदनपुर घाट में ट्रेलर क्रमांक CG10BS5980 खराब होने के कारण सड़क पर खड़ा था। इसी दौरान तारा घाटी से अंबिकापुर की ओर जा रहे ट्रेलर क्रमांक CG10BS9436 के चालक ने कथित रूप से लापरवाही से वाहन चलाते हुए खड़े ट्रेलर को टक्कर मार दी। इस घटना के बाद बिलासपुर-अंबिकापुर मार्ग पर यातायात बाधित हो गया और सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
जाम में बसों के यात्री, महिलाएं, बच्चे, मरीज और जरूरी यात्रा पर निकले लोग घंटों फंसे रहे। सूचना मिलने पर थाना बांगो और चौकी मोरगा की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस बल ने हाईवे पेट्रोलिंग और डायल 112 की मदद से जाम खुलवाने का प्रयास किया। साथ ही NHAI के अधिकारियों को फोन से सूचना देकर सहयोग मांगा गया।
पुलिस का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद NHAI की ओर से समय पर प्रभावी सहायता नहीं मिली, जिसके कारण यात्रियों की परेशानी लंबे समय तक बनी रही। इसे लोक सेवक के कर्तव्य निर्वहन में सहायता नहीं करने का मामला मानते हुए NHAI के विरुद्ध कटघोरा न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया गया है।
पुलिस ने यह भी कहा है कि भविष्य में NHAI की तरह अन्य ऐसी एजेंसियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी, जो अपने दायित्वों के तहत आवश्यक सहयोग नहीं करती हैं। अब इस मामले में न्यायालय की प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई होगी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। बने अपने क्षेत्र की आवाज 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































