नाले में मिला युवक का शव, सिर पर चोट के निशान से हत्या की आशंका!
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संतोष यादव बसदेई, सूरजपुर
सोनपुर नर्सरी के पास कोल्हुआ नाले में मिला शव, मौके पर पहुंची पुलिस; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
सूरजपुर ACGN:- सोनपुर नर्सरी के पास कोल्हुआ नाले में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सोनपुर निवासी नाहर सिंह के रूप में बताई गई है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है।
घटना की सूचना मिलने पर बसदेई पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती जानकारी के अनुसार, युवक के सिर पर चोट के निशान पाए जाने की बात सामने आई है। इसी वजह से हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।
पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद सोनपुर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। अब सभी की नजर पुलिस जांच पर है कि युवक की मौत हादसा है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































