नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जनता की समस्याओं पर बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष का एक्शन, अब हर वार्ड में चौपाल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जनता की समस्याओं पर बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष का एक्शन, अब हर वार्ड में चौपाल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

बिजली, पानी, सड़क, नाली, सफाई और राशन कार्ड की समस्याओं पर दिए निर्देश, मनगांव से शुरुआत; अब हर वार्ड में पहुंचेगा पालिका प्रशासन।

कोरबा जिला ACGN:- नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए जनसंवाद चौपाल की शुरुआत वार्ड क्रमांक 30 मनगांव से की। चौपाल में वार्डवासियों ने बिजली, पेयजल, साफ-सफाई, राशन कार्ड, सड़क, नाली और जर्जर सामुदायिक भवन से जुड़ी समस्याएं रखीं। पालिका अध्यक्ष ने कुछ समस्याओं का मौके पर निराकरण कराया और अन्य मामलों में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।


वार्ड पार्षद राहुल केंवट की उपस्थिति में आयोजित चौपाल के दौरान बंद स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने, नई लाइट लगाने, सफाई व्यवस्था सुधारने और राशन कार्ड संबंधी समस्याओं के समाधान पर जोर दिया गया। इसके बाद पालिका अध्यक्ष ने अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और वार्डवासियों के साथ वार्ड का भ्रमण कर मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया।


पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा ने बताया कि अब नगर पालिका के प्रत्येक वार्ड में जनसंवाद चौपाल आयोजित की जाएगी। संबंधित पार्षद द्वारा निर्धारित स्थल पर होने वाली चौपाल में अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे, ताकि समस्याओं को समझकर उनके समाधान की दिशा में कार्रवाई की जा सके। जो नागरिक चौपाल में नहीं पहुंच पाएंगे या जिनकी समस्या का मौके पर निराकरण नहीं होगा, वे नगर पालिका कार्यालय में आवेदन देकर संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।


उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने वार्ड में आयोजित चौपाल में पहुंचकर समस्याएं रखें, जिससे प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हो और नागरिक सुविधाओं में सुधार हो सके।


इस दौरान विकास झा, पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष भाजयुमो छत्तीसगढ़, नगर पालिका के सब इंजीनियर, अधिकारी-कर्मचारी, पार्षद राहुल केंवट, जनप्रतिनिधि और वार्डवासी उपस्थित रहे।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now