नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , छत्तीसगढ़ के IPS संतोष सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा संभालेंगे – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

छत्तीसगढ़ के IPS संतोष सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा संभालेंगे

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

2011 बैच के आईपीएस संतोष सिंह दिल्ली मेट्रो में CISF के डीआईजी नियुक्त, छत्तीसगढ़ के नौ जिलों में एसपी-एसएसपी के रूप में दे चुके हैं सेवाएं।

रायपुर जिला ACGN:- छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अधिकारी डॉ. संतोष सिंह को दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भड़ास4मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में डीआईजी के रूप में दिल्ली मेट्रो में पदस्थ किया गया है।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के मूल निवासी संतोष सिंह 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्हें पुलिसिंग, प्रशासनिक कार्यों और सामुदायिक पुलिसिंग के अनुभव के लिए जाना जाता है। छत्तीसगढ़ में वे रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, राजनांदगांव, कोरिया, रायगढ़, महासमुंद, नारायणपुर और कोंडागांव सहित नौ जिलों में एसपी/एसएसपी के पद पर सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा वे सुकमा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और दुर्ग में नगर पुलिस अधीक्षक भी रहे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली मेट्रो देश की महत्वपूर्ण सार्वजनिक परिवहन व्यवस्थाओं में शामिल है। ऐसे में लाखों यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना नई जिम्मेदारी का अहम हिस्सा होगा। संतोष सिंह इससे पहले हैदराबाद में CISF के डीआईजी के रूप में औद्योगिक एवं रणनीतिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा से जुड़ी जिम्मेदारियां संभाल रहे थे।
उनकी नई पदस्थापना को उनके लंबे प्रशासनिक और सुरक्षा संबंधी अनुभव के अनुरूप एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी माना जा रहा है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now