नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , “सूरजपुर में कांग्रेस का काला दिवस: चुनावी पारदर्शिता पर सवाल, CEC के इस्तीफे की मांग”। – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

“सूरजपुर में कांग्रेस का काला दिवस: चुनावी पारदर्शिता पर सवाल, CEC के इस्तीफे की मांग”।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़


By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संतोष यादव सूरजपुर

राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसदों की हिरासत के विरोध में कांग्रेस की पदयात्रा, मतदाता सूची में कथित विसंगतियों की जांच की मांग

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए चुनावी प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

सूरजपुर ACGN:- 8 अक्टूबर को सूरजपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए ‘काला दिवस’ मनाया। यह प्रदर्शन दिल्ली में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा सहित ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसदों को हिरासत में लिए जाने के विरोध में आयोजित किया गया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से अग्रसेन चौक तक पदयात्रा निकाली। पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए चुनावी प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई।
अग्रसेन चौक पहुंचने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची में कथित विसंगतियों और ‘वोट चोरी’ के लगाए जा रहे आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी उठाई गई।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि चुनावी प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों का निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से समाधान होना चाहिए, ताकि मतदाताओं का निर्वाचन व्यवस्था पर विश्वास कायम रहे।
प्रदर्शन में पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष कुसुमलता राजवाड़े, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आकाश साहू, नीरज तायल, अनवर खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के माध्यम से चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता, मतदाता सूची से जुड़ी कथित गड़बड़ियों की जांच और निर्वाचन आयोग की जवाबदेही को लेकर अपनी मांगें सामने रखीं।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now